Bigg Boss OTT 3 के घर में ये क्या बोल गई कृतिका मलिक, यूट्यूबर अरमान संग है कनेक्शन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां कृतिका मलिक इन-दिनों घरवालों के निशाने पर है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी दोस्त पायल को धोखा देकर उनके पति अरमान मलिक संग शादी कर ली थी. अब उन्होंने पौलोमी को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 मनोरंजन, ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जैसे-जैसे रियलिटी शो आगे बढ़ रहा है. कंटेस्टेंट के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिल रही है. यूट्यूबर अरमान मलिक इस सीजन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ आये हैं. तीनों की तिकड़ी खूब धमाल मचा रही है.

कृतिका के बयान ने सभी को किया शॉक्ड

बिग बॉस ओटीटी के हालिया एपिसोड में, अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने यूट्यूबर के साथ अपनी शादी के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया. यह सब तब शुरू हुआ जब पौलमी दास ने कृतिका से अरमान का तौलिया इस्तेमाल करने की उनकी आदत के बारे में पूछा. ”तुम लोग एक दूसरे का तौलिया इस्तेमाल कर लेते हो?” अरमान, जो वहां मौजूद थे, ने पौलोमी को जवाब दिया और कहा, “कर लेते हैं, मिया बीवी है क्यों नहीं कर लेंगे… क्यू? नहीं करना चाहिए?”

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3: भूख हड़ताल पर बैठी पायल मलिक, अरमान मलिक ने घरवालों से काम करवाने की ठानी

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…

कृतिका ने घरवालों को दी चेतावनी

हालांकि, यह कृतिका के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने अरमान को टोकते हुए कहा, “यार जब मैं किसी और के पति को यूज कर सकती हूं, तब भी यह सिर्फ एक तौलिया है.” पौलमी ये सुनकर जोर-जोर से हंसने लगी. कृतिका ने आगे कहा, “खुदकी बेज्जती खुद ही करूंगी. अगर किसी और ने कुछ कहा तो मैं उनका मुंह तोड़ दूंगी.”

अरमान से सना ने पूछा था ये सवाल

बता दें कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हैं. पिछले एपिसोड में सना मकबुल ने अरमान से उनकी दो पत्नियों को लेकर बात की थी. अभिनेत्री ने यूट्यूबर से सवाल किया कि अगर पायल भी दोबारा शादी करने का फैसला करती है तो क्या उसे कोई परेशानी होगी? हालांकि, इससे अरमान नाराज हो गए और उन्होंने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “पायल ने स्वीकार कर लिया, मैं नहीं करता.”

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >