Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो के लिए इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर लगी मुहर! जानें कब से शुरू होगा शो

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट भाग लेंगे, इसपर चर्चा जारी है. इस बीच शो का थीम क्या होने वाला है, इसका खुलासा हो गया है.

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. ये टीवी पर नहीं, ओटीटी पर प्रसारित होता है. इस बार शो की स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होगी. इस सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे. इस बीच, रिपोर्ट्स के अनुसार शो की थीम और सेट-अप पर अपडेट आया है. साथ ही ‘स्पिल्ट्सविला 7’ फेम पलक पुरसवानी का नाम इसके लिए तय माना जा रहा है.

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का क्या होगा थीम?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में इस बार जंगल थीम होगा. घर जंगल की तरह होगा, जिसमें बिस्तर, सोफा और बाथरूम होंगे, जिसमें सारी सुविधाएं होगी. इसके अलावा प्रतियोगियों को आवश्यक वस्तुओं से भरा एक सर्वाइवल किट दिया जाएगा. कुछ कंटेस्टेंट को मुख्य घर में जाने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा, एक्सक्लूसिव वीआईपी रूम वाला एक नया जोन भी इस सीजन में होगा.

इन नामों पर लगी मुहर

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अनुराग डोभाल का नाम फाइनल बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्पिल्ट्सविला 7’ फेम पलक पुरसवानी का नाम भी कन्फर्म बताया जा रहा है. कुछ अन्य रिपोर्ट्स में अवेज़ दरबार और महेश पुजारी के कंटेस्टेंट होने की पुष्टि की जा रही है और रिपोर्ट्स हैं कि अभिजीत सावंत भी शो में शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि शो 17 जून के बाद से शुरू होगा. बता दें कि पिछले सीजन दिव्या अग्रवाल सीजन 1 विजेता बनी थी और इसे करण जौहर ने होस्ट किया था.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 के लिए कंफर्म हुए ये 7 सेलेब्स! जानें कब से शुरू होगा सलमान खान का शो
आदित्य नारायण नहीं लेंगे भाग

पिछले दिनों खबरें आई थी बिग बॉस ओटीटी 2 आदित्य नारायण भी होंगे. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य ने कहा था कि वह किसी भी रियलिटी शो में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि खतरों के खिलाड़ी उनका पहला और आखिरी था, जहां फैंस ने उन्हें एक प्रतिभागी के रूप में देखा. उन्होंने कहा कि यह जीवन में एक बार आने वाला अनुभव है और वह इसे हमेशा संजो कर रखेंगे, लेकिन वह निश्चित रूप से बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग नहीं ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >