Bigg Boss OTT 2 के घर में इस हसीना से अभिषेक मल्हान को हुआ प्यार, मनीषा रानी-जिया शंकर का नहीं है कनेक्शन

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इन-दिनों कई सारी लवस्टोरी शुरू होने के कगार पर है. जहां फलक नाज और अभिनाश सचदेव के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है. वहीं अब ऐसा लगता है कि अभिषेक मल्हान को भी प्यार हो गया है. हालांकि इसमें जिया शंकर और मनीषा शंकर का नाम शामिल नहीं है.

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी 2 इन-दिनों फुल ऑन दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रही है. शो के हर एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. जहां बीते दिनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आशिका भाटिया और एल्विश यादव की धमाकेदार एंट्री हुई. दोनों ने घर के अंदर आते ही धमाल मचा दिया. जहां यूट्यूबर एल्विश ने अभिनव को टार्गेट किया और उन्हें जमकर रोस्ट किया. दोनों के बीच बड़ी लड़ाई भी देखने को मिली. वहीं आशिका भाटिया वीकेंड का वार में काफी इमोशनल हो गई. वह जोर-जोर से रोने लगी. जिसके बाद पूजा भट्ट ने उन्हें संभाला और ख्याल रखा.

अभिषेक को इस हसीना से हुआ प्यार

अब जियो सिनेमा की ओर से शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें हम देखते हैं कि अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया, फलक नाज और जिया शंकर चारो खड़े हैं. जहां यूट्यूबर परफ्यूम लगाते है और बाद में आशिका को ऑफर करते हैं. जिसके बाद फलक चिढ़ाती हैं और कहती हैं, क्या बात है अभिषेक. वह शर्मा जाते हैं और कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है. जिसके बाद फलक जिया को कहती हैं कि तुम्हारा मुझे पता है कि कुछ नहीं है, नहीं तो तुम लव इंटरेस्ट दिखाती है. अब मुझे बेबिका के लव और हेट एंगल में कंभ्यूजन लगता है और अब आशिका की नई एंट्री हो गई. लव ट्रायंगल ना चल जाये. जिसके बाद जिया कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है… हालांकि अभिषेक अब क्लोज जा रहा है. अब आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा.

मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी है सुपरहिट

आपको बता दें कि घर के अंदर और बाहर दोनों जगह फैंस को मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. फैंस दोनों को प्यार से अभीषा (Abhisha) कह रहे हैं. स्टार्स को अक्सर एक साथ बैठकर मस्ती करते स्पॉट किया जाता है. दोनों एक साथ लेटकर घंटों घर की बातें करते हैं और एक दूसरे को छेड़ते भी है. यूट्यूबर इतते सहज हो गये हैं कि मारते-पीटते रहते हैं. अभिषेक अक्सर मनीषा को उठाते हैं और जब भी घर में किसी से लड़ाई होती है, तो वह उनका स्टैंड लेते हैं और सबको सुनाते भी है. अभिषेक मनीषा संग औरक मनीषा अभिषेक के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 के इन दो कंटेस्टेंट को देख फैंस को आ रही सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की याद,कह रहे Same To Same

अविनाश को लेकर ये क्या बोल दिया मनीषा रानी ने

बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में, मनीषा रानी ने अविनाश सचदेव के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. किचन एरिया में एक टास्क के बाद मनीषा फलक नाज़ से पूछती है, “क्या आपको अविनाश से प्यार हो गया है?” फ़लक़ ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. अगर ऐसा कुछ है तो मैं जरूर कहूंगी. मैं खुशी से नाचूंगी और इसकी घोषणा करूंगी.’ ढोल पीटूंगी, नाचूंगी, गाऊंगी.” मनीषा ने साझा किया, “तो अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो पिछले कुछ दिनों से मेरे मन में अविनाश के लिए भावनाएं विकसित हुई हैं. मुझे उसपर बहुत प्यार आ रहा है. क्या हम उसपर लाइन मार सकते हैं?” फलक आगे बढ़ती है और कहती है, “खुल्ले आम मारो.” मनीषा कहती हैं कि वह किसी का घर नहीं तोड़ना चाहतीं और आगे कहती हैं, ”मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती, अगर तुम्हारे पास कुछ नहीं है तो मैं खुलेआम उनसे फ़्लर्ट करूंगी. क्या मैं कर सकती हूं?”

अविनाश ने मनीषा को कही ये बात

अविनाश आगे बढ़ता है और मनीषा कहती है, “मैं तुमसे प्यार करती हूं अविनाश… मेरे मन में आपके लिए ये भावनाएं हैं. क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?” अविनाश हैरान दिखता है और कहता है, “जब से मैंने अपनी दाढ़ी बढ़ाई है तब से तुम मुझसे प्यार करने लगी हो? मनीषा उन्हें गले लगाती है और कहती हैं कि, “करंट लग गया, मैंने हबीबी को गले लगाया है लेकिन ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ इसलिए मुझे लगता है कि अविनाश ही मेरा सच्चा प्यार है. बाद में, फलक बेबिका से इस बारे में चर्चा करती है और कहती है, “मनीषा अपनी छवि को फ्लॉप करने जा रही है.” दूसरी ओर, मनीषा अभिषेक और एल्विश के साथ चर्चा करती है और सभी को लव एंगल से भ्रमित करने की बात करती है. अभिषेक कहते हैं, “बिग बॉस लव स्कूल बन जाएगा.”

Also Read: Bigg Boss OTT: क्या जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान को कर दिया प्रपोज, पूछा- हम दोनों के बीच क्या चल….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >