Bigg Boss OTT 2: ‘मिसेस सचदेव’ सुनकर फलक नाज का फूटा गुस्सा! इस शख्स को कहा- आज के बाद ये बात…

Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव और फलक नाज की नजदीकियां बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बढ़ती जा रही है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है. हालांकि घर के सदस्यों को भी लगता है कि उनके बीच कुछ पक रहा है.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में दर्शकों को बहुत सारा ड्रामा और झगड़ा देखने मिल रहा है. लेकिन बिग बॉस के घर में रोमांस के बिना कभी कोई सीजन नहीं रहा. घर के अंदर अविनाश सचदेव और फलक नाज के बीच एक नया कनेक्शन बनता दिखा रहा. अविनाश ने अपने दिल की बात भी फलक से कही थी. इस बीच एक एपिसोड में ऐसा कुछ हुआ, जिससे फलक को काफी गुस्सा आ गया.

मिसेज सचदेव सुन नाराज हुई फलक नाज

दरअसल, अविनाश और फलक की नजदीकियां घर में बढ़ती जा रही है. उन्हें एक साथ देखने के बाद जद ने ‘मिस्टर एंड मिसेज सचदेव’ कमेंट किया. फलक को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने कहा, “ये चप्पल फेक के मारूंगी.” जब अविनाश ने पूछा कि क्या हुआ तो जिया ने जोर से बात दोहराई और इस वजह से वो काफी नाराज हो गई. फलक ने उन्हें गुस्से में कहा, “आज के बाद ये बात निकलाना मत अपने मुंह से. लिमिट में रहो.”

अविनाश सचदेव ने ऐसे किया रिएक्ट

अविनाश सचदेव ने आगे कहा, “आप लोग भी बैठे हैं, क्या हमने कुछ कहा? प्लीज दोबारा ऐसा न कहें.” बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड पहले अविनाश ने फलक से अपने प्यार का इजहार किया था. उन्होंने कहा था, मुझे तुम अच्छी लगती हो. ये फीलिंग्स दूसरे वीक से ही शुरू हो गई थी. फिर ये फीलिंग्स समय के साथ-साथ बढ़ती गई. मुझे ये चीज बोल देनी चाहिए. क्योंकि मुझे नहीं पता मैं यहां रहूं या नहीं, लेकिन तुम्हें ये बात पता होनी चाहिए.’ इसपर फलक ने जवाब दिया था, “मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं. जो बॉन्ड है, उसे ऐसे ही चलने दो. अच्छी दोस्ती है. इस वक्त मेरी जिंदगी में प्रायोरिटी बहुत अलग है.”

Also Read: Anupama में आया शॉकिड ट्विस्ट, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका, इस शख्स ने ठानी उसे बर्बाद करने की कसम

कौन हैं फलक नाज?

फलक नाज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की. 2011 से 2012 तक, उन्होंने देवों के देव … महादेव में लक्ष्मी और सीता की भूमिका निभाई. लेकिन, 2013 से 2017 तक ससुराल सिमर का में जाह्नवी भारद्वाज के रूप में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने फलक देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का, सिया के राम लव-कुश, महाकाली- अंत ही आरंभ है, राधा-कृष्ण और विष या अमृत शोज में नजर आ चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >