Bigg Boss 20 Promo: 'इतनी मिर्ची क्यों लगती है?' ...उम्र, मेकअप और इज्जत पर भिड़ीं माही-मैरी कॉम, BB 20 में पारा हाई

बिग बॉस 20 के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट प्रोमो में जहां बिग बॉस के एक मजेदार क्विज ने घरवालों के असली चेहरे बेनकाब किए और 'बुली गैंग' पर सवाल दागे, वहीं माही और मैरी कॉम के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल पूरी तरह गरमा दिया है.

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के घर में हर गुजरते दिन के साथ रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. कभी दोस्ती तो कभी तकरार, घरवालों के बीच हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. अब आने वाले एपिसोड के प्रोमो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां बिग बॉस ने घरवालों के साथ एक मजेदार क्विज खेलने का ऐलान किया. इस क्विज के दौरान कंटेस्टेंट्स से घर के सबसे फेक सदस्य से लेकर ‘क्राई बेबी’ और ‘बुली गैंग’ तक को लेकर सवाल पूछे गए. वहीं, दूसरी तरफ माही और मैरी कॉम के बीच हुई बहस ने माहौल और गर्म कर दिया.

बिग बॉस ने पूछा- घर का सबसे फेक सदस्य कौन?

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के घरवालों को क्विज खिलाने से होती है. बिग बॉस कहते हैं कि उन्हें बताना है कि घर का सबसे फेक सदस्य कौन है. इस सवाल पर कनिका अमन का नाम लेती हैं. वह कहती हैं कि शायद इसी का नाम लिया गया होगा, क्योंकि उन्होंने अमन को कई बार डिप्लोमेटिक होते हुए देखा है.

">

कनिका के इस जवाब से साफ है कि घर में अमन के व्यवहार को लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स के मन में सवाल हैं.

‘घर का क्राई बेबी’ कौन? अरिशफा का आया नाम

इसके बाद बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि इस घर का ‘क्राई बेबी’ कौन है. इस सवाल पर स्काउट अरिशफा का नाम लेते हैं. वह इसके पीछे वजह भी बताते हैं. स्काउट के मुताबिक अरिशफा लगभग हर टास्क में होने वाली लड़ाई की एक कॉमन वजह रही हैं. ऐसे में क्विज के दौरान अरिशफा का नाम सामने आते ही घर के रिश्तों और टास्क के दौरान हुए विवादों की ओर इशारा होता दिखाई दिया.

‘बुली गैंग’ पर भी हुआ सवाल

क्विज यहीं खत्म नहीं होता. बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि घर में एक टर्म सुनने को मिल रहा है- ‘बुली गैंग’. इसके बाद वह पूछते हैं कि कंटेस्टेंट्स के मुताबिक इस गैंग के सदस्य कौन हैं. इस सवाल पर घरवालों के जवाब क्या होते हैं, यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा. हालांकि प्रोमो में इतना जरूर साफ है कि बिग बॉस का यह क्विज घर के अंदर चल रही गुटबाजी और कंटेस्टेंट्स की एक-दूसरे को लेकर राय को सामने लाने वाला है.

माही और मैरी कॉम के बीच भिड़ंत

क्विज के बीच घर का माहौल उस वक्त काफी गर्म हो जाता है, जब माही और मैरी कॉम आमने-सामने आ जाती हैं. दोनों के बीच बातचीत बहस में बदल जाती है. मैरी कॉम माही से कहती हैं कि उनकी प्रोफाइल अच्छी है और उन्हें उनसे तुलना नहीं करनी चाहिए.

इसके जवाब में माही कहती हैं,

“हम छोटे हैं, इतनी क्यों मिर्ची लगती है, अगर कुछ बोल दिया तो?”

माही की इस बात पर मैरी कॉम नाराज नजर आती हैं और कहती हैं कि उन्हें इस तरह की बातें करते हुए शर्म नहीं आती.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मैंने मां बोला, फिर भी गाली दे रहे’..., Yung DSA के छलके आंसू, माही विज पर ईशा रिखी ने खोली पोल

‘आपको शर्म आती है बकवास करके?’

इसके बाद माही भी चुप नहीं रहतीं. वह मैरी कॉम को जवाब देते हुए कहती हैं, “आपको याद आती है शर्म, बकवास करके?” इसके बाद माही उनके मेकअप और कपड़े पहनने को लेकर भी टिप्पणी करती हैं और कहती हैं कि यह बात करने का तरीका है.

बिग बॉस 20, (मैरी कॉम, गुल्लू, और माही), फोटो- इंस्टाग्राम

माही की बात सुनकर मैरी कॉम उन्हें समझाते हुए कहती हैं कि वह अपना काम करें, लेकिन उन्हें यह नहीं बताएं कि वह क्या कर रही हैं. वह माही से कहती हैं कि उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए. इस पर माही पलटकर पूछती हैं, “Why should I respect you?”

यंग डीएसए का भी आया जिक्र

बहस के दौरान मैरी कॉम युंग डीएसए से जुड़े पुराने विवाद का भी जिक्र करती हैं. वह माही से कहती हैं कि उन्होंने युंग डीएसए के बारे में क्या-क्या नहीं कहा था. मैरी कॉम यह भी याद दिलाती हैं कि उसे बच्चा कहा गया और यहां तक कि अपने बच्चे की कसम खाने की बात भी सामने आई थी.

इस पर माही गुस्से में जवाब देती हैं कि वह उसे अभी भी बच्चा ही कहती हैं. दोनों के बीच बढ़ती बहस के दौरान मैरी कॉम फिर कहती हैं कि इस तरह की बातें करते हुए माही को शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: माही विज ने यंग DSA को किया कैप्टेंसी टास्क में टारगेट, आम्रपाली दुबे ने दोस्ती पर उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >