Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 का पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ शुरू, जानें किस पर लटकी एलिमिनेट होने की तलवार

बिग बॉस 20 लाइव, फोटो- प्रभात खबर
Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 के दूसरे एपिसोड में भी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान में जबरदस्त लड़ाई हुई. दोनों ने अपना आपा खो दिया. इधर कैप्टेंसी टास्क में किसकी जीत हुई. आइये लाइव के जरिए बताते हैं पल पल की अपडेट्स.
काजी ने यंग और कनिका मान को एलिमिनेट करने के लिए नॉमिनेट किया.
इस सीजन की पहली नॉमिनेशन में जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं
लव गिल
अर्शिफा खान
कनिका मान
उदिति सिंह
किसने किसको नॉमिनेट किया
मनोज तिवारी की बेटी ने उदिति सिंह और मैरी कॉम को नॉमिनेट किया.
गुल्लू जाते हैं और आम्रपली दुबे और लव गिल को नॉमिनेट करते हैं.
कनिका मान सबसे पहले अर्शिफा खान और लव गिल को नॉमिनेट करती हैं.
आसिफ खान, कनिका मान और उदिति सिंह नॉमिनेट करते हैं.
अमन गांधी ने लव गिल और आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया.
आम्रपाली दुबे ने गुल्लू और कनिका मान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.
स्काउट ने उदिति सिंह और अर्शिफा खान को नॉमिनेट किया.
रोहैद खान, कनिका मान और लव गिल को किया
लव गिल ने गुल्लू और कनिका मान को नॉमिनेट किया
माही विज ने अर्शिफा और उदिति सिंह को नॉमिनेट किया
यंग डीएसए ने लव गिल और अर्शिफा खान को नॉमिनेट किया.
मैरी कॉम ने अर्शिफा खान और गुल्लू नॉमिनेट किया
उदिति सिंह ने लव गिल और आसिफ खान को बेघर करने के लिए नाम लिया.
बिग बॉस दर्शक के वोट्स को लेकर बात करते हैं. वह कहते हैं कि वही कर्ता धर्ता हैं.
सबसे पहले इशा रिखी कंफेशन रूम में जाती हैं और उन दो सदस्य का नाम लेती हैं, जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहती हैं
वह कहती हैं, मेरा पहला नाम होगा,
स्काउट
काजी
अर्शिफा खान
आम्रपाली दुबे
माही विज को करती हैं.
भाभी जी वाले मजाक पर माही और आम्रपाली ने मांगी माफी
आम्रपाली दुबे, कनिका मान को कहती हैं कि माही विज ने आज काजी को काफी ज्यादा परेशान किया है. फिर कनिका कहती हैं कि भाभी जी हमारी तैयार हो रही हैं. मैं एक मात्र भाभी हूं, जिसके कोई भैया नहीं है.
फिर माही कहती हैं काजी को नहाने जाना था, लेकिन आम्रपाली ने कहा कि मुझे साड़ी पहननी है, तो वह प्रवचन देने लग गया, क्योंकि उसे साड़ी पहनते हुए देखना है.
आम्रपाली ने कहा कि कल भी चेंज कर रही थी, तो नहीं आया.
माही कहती हैं कि मैं खुल्ले में साड़ी पहनूंगी.
फिर आम्रपाली ने कहा कि भाभी पर मजाक नहीं करना चाहिए था, क्योंकि वह मां समान होती है.
चंद रुपये के लिए बिक गई आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे कहती हैं कि पैसों के लिए मैं कितना गिरती जा रही हूं, मैं वहीं आम्रपाली हूं, जो गाना बज जाए, प्रलय आ जाए, नहीं उठती थी और अब देखो मुझे.
कैप्टेंसी दावेदार ने इन शख्स की लाइफ छीनने की गुजारिश की
आसिफ खान ने अर्शिफा खान की लाइफ लूंगा. उन्होंने एक्स बजर भी दबाया.
गुल्लु ने उदिति सिंह की लाइफ लेने की बात की
यंग ने कनिका मान की लाइफ ले लेने की बात की, क्योंकि वो उन्हें अजीब वाइब दे रही हैं.
बिग बॉस ने खोला 2x दरवाजा
गुल्लु, आसिफ और यंग को बिग बॉस ने वरदान दिया और पहली बार 2x कमरा खोला. बिग बॉस कहते हैं कि यहां लाइफ छीनी भी जा सकती है और वरदान भी दिया जा सकता है. इस कमरे के दो दरवाजे हैं, 2 और एक्स... अगर आप 2 से आते हैं, तो किसी घरवाले को जीवन दान देना चाहते हैं और अगर एक्स से आते हैं तो इसका मतलब होगा कि आप किसी की लाइफ छीन सकते हैं.
तो दावेदारों अभी सबके पास 2 लाइफ है, तो आपके लिए एक्स का दरवाजा खुलेगा.
यंग और काजी फिर आपस में भिड़े
आज के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत के साथ ही घर का माहौल काफी गरमा गया. टास्क के दौरान काजी और यंग के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प में बदल गई. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया.
विवाद के दौरान यंग ने काजी की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें संचालक की जिम्मेदारी ठीक से समझ नहीं आ रही है. दोनों के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरे टास्क पर देखने को मिला और घरवालों के बीच भी माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया.
गुल्लु, आसिफ और यंग बने कैप्टेंसी टास्क के पहले दावेदार
कैप्टेंसी टास्क में गुल्लु, आसिफ और यंग बने कैप्टेंसी टास्क के पहले दावेदार बन गए हैं. संचालक ने ये अनाउंसमेंट की. उन्होंने कहा कि कनिका मान, अर्शिफा खान हार गए हैं.
असिम रियाज ने बिग बॉस 20 को बताया 'फ्लॉप'
बिग बॉस 13 ऐतिहासिक सीजन में से एक माना जाता है. इसमें आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा जैसे स्टार्स नजर आए थे. जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.
अब बिग बॉस 20 के प्रीमियर के बाद असिम रियाज ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''दूसरा फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है.'' हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर बिग बॉस 20 का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट का टाइमिंग देखकर लोगों ने इसे शो से जोड़ लिया. बाद में दर्शकों की ओर से आए कुछ रिएक्शन्स के बाद असीम ने यह पोस्ट हटा दिया.
आम्रपाली ने फिर कहा- 'बच्चा, गरम पानी पीकर आ'
बढ़ते विवाद के बीच आम्रपाली दुबे भी इस बहस में शामिल हो जाती हैं। दोनों के बीच बात और गर्म होती दिखाई देती है और आम्रपाली अर्शिफा से कहती हैं कि हाथ न लगाएं और सिर्फ बात करें. इसके बाद आम्रपाली एक बार फिर अर्शिफा को बच्चा कहकर चिढ़ाती हैं. वह कहती हैं, “बच्चा, आवाज नहीं निकल रही... जा गरम पानी पीकर आ.”
अर्शिफा ने घरवालों को कहा 'हिपोक्रेट'
आम्रपाली की रील वाली बात के बाद दोनों के बीच कुछ देर तक जुबानी जंग चलती है. इसी बीच मामला तब और गरमा जाता है, जब अर्शिफा घरवालों को 'हाइपोक्रिट' कह देती हैं. अर्शिफा की यह बात माही विज को चुभ जाती है. माही उनसे सवाल करती हैं कि आखिर वह किसे हिपोक्रेट कह रही हैं. अर्शिफा साफ कर देती हैं कि वह माही से ही बात कर रही हैं. इसके बाद दोनों के बीच भी तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है. माही अर्शिफा से पूछती हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है, जबकि अर्शिफा अपनी बात पर कायम रहती हैं.
आम्रपाली और अर्शिफा में हुई लड़ाई
अर्शिफा सभी घरवालों से कहती हैं, “वो (काजी तौकीर) मुझे बच्चा बोलते हैं.आप सबको लगता है कि मैं बच्ची हूं, लेकिन मेरा दिमाग आप सबसे ज्यादा तेज है.” इस पर आम्रपाली दुबे तुरंत तंज कसते हुए कहती हैं, “यार, रील कट रही है, रील कट रही है... बस कर.” अर्शिफा भी बिना देर किए पलटवार करती हैं, “मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील ऐसे ही कट जाती है.”
Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन घर के अंदर ड्रामा ने रफ्तार पकड़ ली है. शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में शामिल अर्शिफा खान अब आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ हुई तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं. मामला शुरू हुआ अर्शिफा को बार-बार बच्ची कहे जाने से, लेकिन देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ गई.