Bigg Boss 19: कौन है अशनूर कौर, जो बनी बिग बॉस 19 की फर्स्ट कंटेस्टेंट, इतने करोड़ की हैं मालकिन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान ने एक एक करके कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई. इसी बीच पहली जो कंटेस्टेंस घर के अंदर पहुंची. वह पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ के बारे में..

Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किए जा रहे बिग बॉस के नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन की सबसे पहली कंटेस्टेंट अशनूर कौर बनी. उनके आने से घर में चार चांद लग गए. एक्ट्रेस ने जीतने का जज्बा दिखाया. आइये जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में.

कौन हैं अशनूर कौर

अशनूर कौर ने 2009 में “झांसी की रानी” से अपनी एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की. उन्हें “शोभा सोमनाथ की” में युवा राजकुमारी शोभा के रूप में देखा गया था. युवा अभिनेत्री को “ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा” में नविका के रूप में उनकी भूमिका के लिए सराहा गया था. बाद में, अशनूर ने लोकप्रिय टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नायरा का किरदार निभाया.

कितने करोड़ की मालकिन हैं अशनूर

पटियाला बेब्स और ये रिश्ता क्या कहलाता है से पॉपुलैरिटी पाने वाली अशनूर कौर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अब रियलिटी टेलीविजन में कदम रख चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ आंकी गई है. हालांकि एक्ट्रेस की ओर से कुछ भी कहा नहीं गया है.

इन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं अशनूर

साल 2024 में, अभिनेत्री कलर्स टीवी के शो सुमन इंदौरी के साथ पर्दे पर लौटीं. अशनूर ने सुमन की भूमिका निभाई, जिसमें जैन इमाम और अनीता हसनंदानी के साथ एक्टिंग की. टीवी के अलावा, अशनूर कुछ फिल्मों और वेब शोज का भी हिस्सा रही हैं. अशनूर ने संजू में यंग प्रिया दत्त और मनमर्जियां में तापसी पन्नू की बहन का किरदार निभाया था. हाल ही में, अभिनेत्री एमएक्स प्लेयर की सीरीज़ स्कूल फ्रेंड्स में नज़र आई थीं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कौन हैं पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी? करोड़ों में है कमाई, इस विवाद का रह चुके हैं हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >