Bigg Boss 19: विक्रम सिंह चौहान ने सलमान खान ने शो में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं शो तो बिल्कुल…

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो तब सुर्खियों में आया, जब इसको लेकर कहा गया कि ये इस साल ऑनएयर नहीं होगा. अब विक्रम सिंह चौहान के रियालिटी शो में भाग लेने की अफवाह है. एक्टर ने इसपर चुप्पी है.

Bigg Boss 19: बिग बॉस के फैंस रियालिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रही रूमर्स की मानें तो जल्द ही शो की कास्टिंग शुरू होगी और पॉपुलर सेलेब्स को अप्रोच किया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी कई नाम ऐसे हैं, जिनके शो में आने की अफवाह है. ऐसा ही एक नाम है विक्रम सिंह चौहान का है, जो स्टार प्लस के शो ये जादू है जिन्न के में अदिति शर्मा के साथ अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं.

क्या बिग बॉस 19 में भाग लेंगे विक्रम सिंह चौहान

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि विक्रम को शो के लिए संपर्क किया गया है और इस साल उनके भाग लेने की सबसे अधिक संभावना है. हालांकि एक्टर से जब बिग बॉस 19 में भाग लेने के पीछे की सच्चाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ”नहीं, यह सच नहीं है. फर्जी खबर है. मैं शो नहीं कर रहा हूं.” अभिनेता ने आगे बताया कि उनकी दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के साथ उनकी अपकमिंग मूवी आएगी.

बिग बॉस को लेकर चल रहा था विवाद

बता दें कि, बिग बॉस के आने वाले सीजन को बंद किए जाने की खबरें तब से आ रही हैं, जब से एंडेमोल शाइन इंडिया और कलर्स टीवी के बीच मतभेद की खबरें इंटरनेट पर आने लगी थीं. जहां कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रोडक्शन हाउस विवाद के कारण दूसरे चैनल पर जाने की योजना बना रहा है, वहीं कुछ अन्य ने दावा किया कि चैनल जी टीवी पर एक नया कैप्टिव रियलिटी शो लाने के प्रोडक्शन हाउस के फैसले से नाखुश था, जिसके कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, इन सभी खबरों के बीच, बिग बॉस 19 की घोषणा शो के उत्साही दर्शकों के लिए राहत की सांस लेकर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह शो इस साल 5.5 महीने तक प्रसारित होगा और जुलाई 2025 में टेलीविजन स्क्रीन पर आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 2: एली गोनी-रीम शेख के बाद शो में इस शख्स की हुई एंट्री, लगाएगी ग्लैमर का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >