BB 19 PROMO: कुनिका सदानंद पर फूटा तान्या मित्तल का गुस्सा, झल्लाते हुए बोलीं- आने दो नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबीयत से

BB 19 Promo: बिग बॉस 19 में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुके हैं. वहीं प्रोमो में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच किचन में जोरदार झगड़ा देखने को मिला.

BB 19 PROMO: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार काफी ड्रामेटिक रहा. इस बार कोई नॉमिनेशन नहीं हुआ, लेकिन घर में एंट्री हुई एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की—शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए प्रोमो में घर के किचन का एक तगड़ा झगड़ा दिखाया गया है, जहां अब तक अच्छे रिश्ते में दिखने वाली कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल आमने-सामने आ जाती हैं. आइए बताते हैं प्रोमो में आगे क्या कुछ होता है.

यहां देखें प्रोमो-

किचन में भिंडी से शुरू हुआ बवाल

प्रोमो में दिखाया गया है कि तान्या भिंडी काट रही होती हैं और उसमें से कीड़ा देखकर कहती हैं कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है. इस पर कुनिका तुरंत जवाब देती हैं, “थोड़ा और किचन में रहोगी, बहुत कुछ सीखोगी.”

कुनिका की यह बात तान्या को नागवार गुजरती है और वो पलटकर कहती हैं, “आपका सारा वुमन इम्पावरमेंट रसोई से क्यों शुरू होता है? अगर किसी को खाना बनाना नहीं आता तो क्या उनकी मां ने संस्कार नहीं दिए? आप सीरियस स्टेटमेंट देते हो कि डैडीज प्रिंसेस बनना छोड़ो.” इसके बाद कुनिका भी चुप नहीं रहतीं और तान्या पर आरोप लगाती हैं कि वो हमेशा किचन में पहली बार काम करने की बातें कहकर दूसरों को छोटा दिखाने की कोशिश करती हैं. तान्या भी पीछे नहीं हटतीं और कहती हैं, “आने दो नॉमिनेशन, फिर बताऊंगी तबीयत से.”

वीकेंड का वार की खास बातें

  • होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, खासकर फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा की.
  • गौरव खन्ना को सलमान ने एक्टिव रहने की नसीहत दी.
  • ‘बिग बॉस 17’ के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो में पहुंचे और सभी कंटेस्टेंट्स को मजेदार अंदाज में रोस्ट किया.
  • ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी स्टेज पर नजर आईं और अपने भाई शहबाज बादशाह को घर में बतौर वाइल्ड कार्ड लेकर आईं.

अब देखना होगा कि शहबाज की एंट्री और कुनिका-तान्या के झगड़े से बिग बॉस का माहौल कितना गरमाता है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर मारी बाजी, राजकुमार-अक्षय कुमार को दी पटखनी, अब सनी देओल की बारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >