Bigg Boss 19 के नये प्रोमो में सलमान खान ने घरवालों को ‘अंजाम’ के लिए दी चेतावनी, रिवील हुआ पहले कंफर्म सदस्य का नाम?

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो काफी जबरदस्त है. प्रोमो में सलमान घरवालों को वॉर्न करते नजर आ रहे हैं. इस बार घरवालों के हाथ में सबकुछ होगा. शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है और ये कलर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आएगा.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसने फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है. प्रोमो में सलमान खान बताते हैं कि शो के अंदर इस बार ड्रामा ‘क्रेजी’ नहीं ‘डेमो-क्रेजी’ होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस बार सारे फैसले घरवाले लेंगे, जो वह कुछ भी हो. घरवाले कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें कोई रोकेगा नहीं. हालांकि सलमान घरवालों को वॉर्न करते हैं कि अगर कुछ गलत हुआ तो उन्हें अंजाम सहने के लिए उन्हें तैयार रहना होगा. फिर एक्टर कहते हैं इस बार होगी घरवालों की सरकार.

https://twitter.com/JioHotstar/status/1953372356820295691?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1953372356820295691%7Ctwgr%5E12bea5a7516cfe470034cd3e3b573ace985e02d6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pinkvilla.com%2Ftv%2Fnews%2Fbigg-boss-19-salman-khan-warns-housemates-to-face-anjaam-and-aavam-in-new-promo-1395248

बिग बॉस 19, 24 अगस्त से कलर्स पर शुरू होने वाला है. इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी देख पाएंगे. बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज बिग बॉस तक की मानें तो मेकर्स ने शो के पहला कंटेस्टेंट लॉक कर दिया है. इस शख्स का नाम पूरव झा जो एक वीडियो क्रिएटर और यूट्यूबर है. द खबरी ने बताया कि अबतक 5 कंटेस्टेंट कंफर्म हो चुके हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से फाइनल अनाउंसमेंट बाकी है.

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >