Bigg Boss 19 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, भाग लेने पर बोली- शुरुआती फेज में…

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर जबसे खबरें आई है कि यह जुलाई में टेलीकास्ट होने वाला है, तबसे फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. वह जानना चाहते हैं कि रियालिटी शो में कौन से चर्चित स्टार भाग ले सकते हैं. अब जादू तेरी नजर की एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है. उन्होंने अप्रोच किए जाने पर भी बात की.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों रिपोर्ट्स आई कि रियालिटी शो जल्द ही वापस आ रहा है और इसे ओजी सलमान खान की ओर से ही होस्ट किया जाएगा. कहा ये भी जा रहा है कि इस बार यूट्यूबर या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को अप्रोज नहीं किया जाएगा, केवल टीवी और बॉलीवुड स्टार ही ग्लैमरस का तड़का लगाएंगे. बीते दिनों विक्रम सिंह चौहान का कंटेस्टेंट लिस्ट में नाम सामने आ रहा था. हालांकि उन्होंने इसे रूमर्स बताया. अब शो जादू तेरी नजर की एक एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है.

खुशी दुबे को बिग बॉस 19 के लिए किया गया अप्रोच

बिग बॉस 19 में भाग लेने के लिए जिस एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है. वह कोई और नहीं बल्कि खुशी दुबे है. वह वर्तमान में स्टार प्लस के शो जादू तेरी नजर में जैन इबाद खान के साथ काम कर रही हैं और इस समय अपने शो की सफलता का आनंद ले रही हैं. पिछले दो हफ्तों से जादू तेरी नजर की रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई है, फिर भी शो को पसंद किया जा रहा है.

खुशी दुबे ने बिग बॉस 18 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

खुशी दुबे ने बिग बॉस 19 को लेकर इंडिया फोरम संग बात की. उन्होंने कहा, ”हां, यह सच है, मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस शो में काम करने में दिलचस्पी रखती हैं और वह यह शो कैसे करेंगी, जबकि वह पहले से ही जादू तेरी नजर का हिस्सा हैं, तो दुबे ने कहा, “देखते हैं, बातचीत चल रही है, अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है. अभी शुरुआती फेज में सबकुछ है.”

बिग बॉस 19 के बारे में

बिग बॉस 19 को लेकर खबरें आ रही है कि ये जुलाई में किसी समय टेलीकास्ट हो सकता है और इस बार लगभग 5.5 महीने चलने की संभावना है. जबकि सलमान खान शो के होस्ट के रूप में वापस आ जाएंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रतियोगी इतने समय तक कैसे टिक पाते हैं और कितना ड्रामा देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस साल बिग बॉस ओटीटी 4 को भी खत्म कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री? कंटेंट क्रिएटर का नाम भी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >