Bigg Boss 19 Hit or Flop: सिद्धार्थ शुक्ला वाला सीजन सबसे हिट, क्या BB19 तोड़ेगा रिकॉर्ड? शो के प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कहीं ज्यादा बड़ा और सफल साबित होगा

Bigg Boss 19 Hit or Flop: सलमान खान का शो “घरवालों की सरकार” थीम पर शुरू हो रहा है. COO ऋषि नेगी ने बताया कि क्या यह सीजन बिग बॉस 13 जैसा हिट हो पाएगा या नहीं, आइए बताते हैं सबकुछ.

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 24 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. हालांकि, पिछले कुछ सीजन्स की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है और कई लोगों ने इसे बोरिंग तक कहना शुरू कर दिया है. अब शो के प्रोडक्शन हाउस के COO ऋषि नेगी ने शो की नई थीम और तुलना पर खुलकर बात की है.

बिग बॉस 19 की थीम– “घरवालों की सरकार”

बिग बॉस 19 की थीम इस बार पूरी तरह पॉलिटिक्स पर आधारित होगी. इसे “घरवालों की सरकार” नाम दिया गया है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स राजनीति की तरह खेलेंगे और टास्क्स भी इसी थीम के इर्द-गिर्द रहेंगे.

ऋषि नेगी के मुताबिक, शो पर अक्सर स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. कंटेस्टेंट्स को 105 दिनों तक पूरी स्वतंत्रता दी जाती है और वे खुद अपने फैसले लेते हैं. बस उन्हें टास्क और फीडबैक दिए जाते हैं, जो सलमान खान के जरिए पहुंचते हैं. इस बार का पॉलिटिकल सेटअप दर्शकों को लोकतांत्रिक माहौल का अनुभव कराएगा, जिससे शो और ज्यादा रियल लगेगा.

क्या बिग बॉस 13 की बराबरी कर पाएगा BB19?

जब उनसे पूछा गया कि क्या बिग बॉस 19 उतना हिट हो सकता है जितना आइकॉनिक बिग बॉस 13 रहा था, तो ऋषि नेगी ने कहा, “सीजन 13 खास था क्योंकि उस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज और शेफाली जैसे कंटेस्टेंट्स थे. उस कास्टिंग का मिक्स परफेक्ट था.”

उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस 19 के लिए भी कास्टिंग नए नजरिए से की गई है. इस बार केवल कॉन्ट्रोवर्सी या फैन फॉलोइंग पर फोकस नहीं किया गया, बल्कि ऐसे कैरेक्टर्स को चुना गया है जो घर के अंदर अलग तरह की एनर्जी और एंटरटेनमेंट लेकर आएंगे.

ऋषि नेगी का मानना है कि यह सीजन पिछले कुछ सीजन्स से कहीं ज्यादा बड़ा और सफल साबित होगा.

यह भी पढ़ें: War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >