Bigg Boss 19 Teaser: "काउंटडाउन हो गया है शुरू...", सलमान खान के 'बिग बॉस 19' की नए लोगो के साथ हुई धमाकेदार एंट्री, जानें डिटेल्स

Bigg Boss 19 Teaser: बिग बॉस 19 का अनाउंसमेंट वीडियो और नया लोगो रिलीज हो गया है. सलमान खान का ये रियलिटी शो अगस्त के अंत तक ऑनएयर हो सकता है. जानिए फैंस के रिएक्शन और शो से जुड़ी ताजा जानकारी.

Bigg Boss 19 Teaser: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर सुर्खियों में है. दर्शकों को इस शो का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था और अब शो के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का अनाउंसमेंट वीडियो और नया लोगो रिलीज कर दिया गया है. अब शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. ऐसे में इस अनाउंसमेंट टीजर में क्या कुछ है, आइए बताते हैं.

“काउंटडाउन हो गया है शुरू…”

JioCinema ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शो का टीजर और नया लोगो आज शेयर किया है. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “काउंटडाउन हो गया है शुरू, होगा chaos अनलॉक सून… स्टे ट्यूनड!” इसके बाद से सोशल मीडिया पर #BiggBoss19 और #BB19OnJioHotstar ट्रेंड कर रहे हैं. शो के होस्ट सलमान खान की वापसी को लेकर भी दर्शक बेहद उत्साहित हैं.

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. किसी ने लिखा “अब और इंतजार नहीं होता”, तो किसी ने कहा “जल्दी ऑनएयर करो”. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि “मजा ही आ गया, ये सीजन धमाकेदार होगा.”

कब होगा बिग बॉस 19 ऑनएयर?

अब सवाल ये है कि शो कब ऑनएयर होगा? रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 19’ अगस्त के आखिर तक ऑनएयर हो सकता है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से प्रीमियर डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. हालांकि, ट्रेंड्स और अपडेट्स को देखकर यह तय है कि जल्द ही दर्शकों को शो की शुरुआत देखने को मिलेगी.

इस बार शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा. उम्मीद की जा रही है कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, थीम और नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पिछले सीजन की सफलता के बाद, ‘बिग बॉस 19’ से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection: ऋतिक और कियारा की जोड़ी लाएगी 1000 करोड़ की सुनामी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >