Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के घर में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जहां ऐलिस कौशिक बेघर हो गई. उनके जाने से अविनाश मिश्रा और ईशा टूट गए. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मुताबिक शो का विनर कौन बन सकता है.

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 के घर में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई. जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से इम्प्रेस किया. वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलिस कौशिक को कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर होना पड़ा. ऐलिस ने शो की शुरुआत से ही अपने दोस्तों अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर किया. अब एलिमिनेट होने के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीजन का विनर कौन बन सकता है.

कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर

ऐलिस से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनके मुताबिक शो का विनर कौन बन सकता है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ”मेरे अनुसार, विवियन डीसेना विनर बनेंगे.” बता दें कि घर से बाहर निकलते वक्त ऐलिस ने विवियन, अविनाश और ईशा को कहा था कि ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए. ऐलिस से दिग्विजय राठी और कशिश कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर भी पूछा गया. जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनका कोई रिलेशन नहीं है.

अविनाश या ईशा संग दोस्ती पर क्या बोली ऐलिस

बिग बॉस 18 में अपनी दोस्ती पर बात करते हुए ऐलिस ने कहा, वो लोग मेरे काफी नजदीक हैं. कभी-कभी लड़ाई होती थी, लेकिन चीजें तुरंत ठीक भी हो जाती थी. जहां झगड़े होते हैं, वहीं प्यार भी रहता है. वह लोग मेरे परिवार की तरह हो चुके हैं. अब बस अच्छे से गेम खेलें और ट्रॉफी लेकर मुझसे मिलें.”

Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क

Also Read- Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >