Bigg Boss 18: सलमान खान ने ईशा सिंह को उनके बॉयफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया, अविनाश हुए शॉक्ड, देखें VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. जहां वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान ने शालीन भनोट का नाम लेकर ईशा सिंह रो चिढ़ाया.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब फिनाले के करीब है. सभी कंटेस्टेंट्स अपना 100 परसेंट दे रहे हैं. घर में इस बार दो लवस्टोरी शुरू हुई. जिसमें करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच नजदिकियां बढ़ी. वहीं अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह भी दोस्त बनते बनते एक दूसरे के करीब आ गए. जहां अवि ने एक टास्क के दौरान ईशा को प्रपोज किया था. वहीं एक्ट्रेस हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताती हैं. अब वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शालीन भनोट का नाम लेकर चिढ़ाया.

सलमान खान ने ईशा को शालीन का नाम लेकर चिढ़ाया

बिग बॉस 18 के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान ने पूछा, “आपने शिल्पा से कहा था कि आपका बाहर कोई बॉयफ्रेंड है?” ईशा ने जवाब दिया, “नहीं, सर कोई बॉयफ्रेंड नहीं है.” सलमान ने आगे कहा, “बॉयफ्रेंड नहीं होगा, बहुत करीबी दोस्त होगा, शायद मैं उनको जानता हूं, नेचर के बहुत शांत है, शालीन होंगे. आप जब घर में आई, तो आखिरी फोन कॉल किसका था. ईशा अपना रिएक्शन छिपा नहीं पाई और ब्लश करने लगी.

सलमान खान की बात सुनकर फैंस ने दिया यह रिएक्शन

सलमान और ईशा सिंह की बात सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”ईशा अगर शालीन को डेट कर रही हैं… तो उन्हें अविनाश के साथ क्लोज नहीं होना चाहिए था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शालीन की अगर वह गर्लफ्रेंड हैं, तो उन्हें अपनी लड़की को यूं देखकर बुरा लगा होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आज तो अविनाश का दिल टूट गया, जब उन्होंने शालीन का नाम सुना.”

इस हफ्ते यह कंटेस्टेंट हुई बेघर

पिछले हफ्ते घर में ट्रिपल एविक्शन हुआ, जिसमें दिग्विजय राठी, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा बेघर हो गए. इस हफ्ते भी विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, ईशा सिंह, सारा अरफीन खान, रजत दलाल जैसे स्टार्स नॉमिनेटेड हैं. बिग बॉस खबरी की मानें तो सारा फिनाले के करीब आकर घर से बेघर हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: फिनाले के करीब आकर ये कंटेस्टेंट घर से हुई बेघर, नाम जानकर लगेगा झटका

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 PROMO: घरवालों ने की कशिश कपूर पर सवालों की बारिश, कहा- पति पत्नी और वो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >