Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने शिल्पा शिरोडकर को कही ऐसी बात, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें करण वीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर संग अपनी दोस्ती पर सवाल उठा रहे हैं. वह उनसे अपनी दोस्ती भी तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस रो रही हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब फिनाले के करीब आ चुका है. हर कोई अपनी गेम को मजबूत बनाने में लगा हुआ है. अब रियालिटी शो के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा में लड़ाई होती दिख रही है. दरअसल शिल्पा ने विवियन से माफी मांगी, जो करण को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने गुस्से में शिल्पा से पूछा, “आप को मुझे दोस्त बोलने में शर्म आ रही है? पूरी दुनिया आकर बोल गई, वह यह कर रही है, वह तुझे धोखा दे रही है. मैंने हमेशा कहा है कि मैं एक दोस्त में निवेश कर रहा हूं. आपने लगा था कि मैं 50 दिन करण को दे रही हूं, उस बात के लिए आप विवियन को 3 दिन से सॉरी बोल रही हूं, मैं क्लियर हो गया हूं, अब किसी को अपनी दोस्त टेकन फॉर ग्रांटेड नहीं लेने दुंगा. मैं किसी को भी मुझे हल्के में नहीं लेने दूंगी. मैं अब इस नकली दोस्ती को बरकरार नहीं रखूंगा. करण की यह बातें सुनकर एक्ट्रेस फूट फूटकर रोने लगी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 VIDEO: फिनाले से पहले टाइम के चंगुल में फंसे घरवाले, ये 3 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने सबके सामने लाया चाहत पांडे का ऐसा सच, हो गई एक्ट्रेस की बोलती बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >