VIDEO: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! शो में आएंगे नये ट्विस्ट
Copied link
रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी एंट्री लेने वाली है. कहा जा रहा है कि शो में उनके आने से नया ट्विस्ट आएगा. बता दें कि शो में फिलहाल ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया सहित अन्य कंटेस्टेंट है.
रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. शो में फिलहाल ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं. वहीं, कुछ समय पहले ही खानजादी बाहर हुई है. मेकर्स अब एक वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी बिग बॉस 17 में भाग लेने वाली है. बिहार की बेटी मनीषा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उसके आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा रानी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में सलमान खान के शो में आएगी. हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि वो झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेगी. लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है. मनीषा मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है. उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं. आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में स्नातक पास किया.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.