Bigg Boss 16: रोहित शेट्टी का ऑफर शालीन भनोट ने ठुकराया, इस वजह से 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से कर दिया मना

बिग बॉस 16 में रोहित शेट्टी अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंटेस्टेंट चुनने आए थे. बिग बॉस 16 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से शालिन भनोट को शो में जाने का मौका मिला, लेकिन एक्टर ने इसमें भाग लेने से मना कर दिया.

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 पिछले साल 1 अक्टूबर को 17 प्रतियोगियों के साथ शुरू हुआ था. करीब 4 महीने बाद आज शो का फिनाले है और ऐसे में दर्शक विनर का नाम जानने के लिए काफी बेताब है. टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट है. इस बीच शालीन के चाहने वाले काफी खुश होंगे कि वो खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.

खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखेंगे शालीन?

दरअसल, बिग बॉस 16 में रोहित शेट्टी अपने स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंटेस्टेंट चुनने आए थे. इस दौरान सारे कंटेस्टेंट टास्क परफॉर्म करते है. इसमें प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट एक-दूसरे को टक्कर देते दिखे. प्रियंका ने जहां टास्क 1 मिनट 30 सेकंड में कंप्लीट किया. वहीं, शालीन ने इसे सिर्फ 30 सेकंड में पूरा कर लिया.

https://www.instagram.com/reel/Cohi2RHjmCm/
शालीन ने इस वजह से रोहित शेट्टी को किया मना

जिसके बाद रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए शालीन भनोट को चुना. लेकिन शालीन ने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया. शालीन ने उनसे कहा कि, उन्होंने टास्क उनकी फिल्मों में उनके साथ काम करने का काम किया. शालिन ने आगे कहा कि उसे लेजर बीम का फोबिया है और वह खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते है. हालांकि ये बात रोहित ने मानने से इनकार कर दिया और उन्हें शो में खुद को साबित करने के लिए कहा.

Also Read: Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ
शिव को मिलेगा मौका?

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी मिल गया है. लेकिन शनिवार की रात के एपिसोड के बाद यह पता चला कि शालीन भनोट को शो में एंट्री मिली है. हालांकि रोहित ने ये बात साफ कर दिया कि बिग बॉस 16 से सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित के शो का हिस्सा बनने का मौका और किसे मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >