Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी की किस्मत का खुला ताला, हारने के बाद भी हाथ लगी तगड़ी रकम, मिला ये मौका!

प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस इस बात से दुखी है कि वो विनर नहीं बन पाई. प्रियंका के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी कर दिया. लेकिन 'उडाड़ियां' एक्ट्रेस को लेकर एक अच्छी है, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे.

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली. एमसी ने शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को मात दे दी. एमसी ने विनिंग ट्रॉफी के साथ-साथ 31,80,000 रुपये नकद पुरस्कार जीते. हालांकि सोशल मीडिया पर बज था कि प्रियंका इस सीजन की विनर बनेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भले ही एक्ट्रेस हार गई, लेकिन उनके किस्मत का ताला खुल गया.

प्रियंका चाहर चौधरी को मिला 25 लाख रुपये

प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस इस बात से दुखी है कि वो विनर नहीं बन पाई. प्रियंका के फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी कर दिया और बिग बॉस को बॉयस्ड बता दिया. लेकिन ‘उडाड़ियां’ एक्ट्रेस को लेकर एक अच्छी बात बता रहे, जिसे जानकर उनके चाहने वाले खुश हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को 25 लाख रुपये मिले है.

https://www.instagram.com/reel/CochXrfDnnO/
प्रियंका चाहर चौधरी को मिला ये ऑफर!

दरअसल, माई ग्लैम ने बिग बॉस 16 के दौरान एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन रखा था, जिसकी विनर प्रियंका चाहर चौधरी बनी. जिसके बाद उन्हें 25 लाख रुपये मिले. साथ ही माई ग्लैम के एक ऐड में वो श्रद्धा कपूर के साथ काम करती दिखेंगी. इसके अलावा कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्हें शाहरुख खान की मूवी ‘डंकी’ में काम करने का मौका मिला है. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Bigg Boss 16: क्या है प्रियंका चाहर चौधरी का असली नाम? जानें एक्ट्रेस की टोटल नेट वर्थ
एमसी स्टैन बने विनर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान औऱ साजिद खान ने उनके साथ काम करने में दिलचस्पी जताई है. भले ही एक्ट्रेस जीत से चूक गई, लेकिन उनकी किस्मत चमक गई. बता दें कि एमसी स्टैन ने शिव ठाकरे को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 16 जीता. स्टैन को विनिंग ट्रॉफी, 31,80,000 रुपये नकद पुरस्कार और Hyundai Grand i10 Nios मिला. टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >