Welcome To The Jungle Bhojpuri Song: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार फिल्म का एक खास भोजपुरी डांस नंबर ‘घिस-घिस’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना रहा है. इस गाने में अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ नजर आए. हालांकि अब इस गाने की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है. अक्षरा ने बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय 103-104 डिग्री तेज बुखार में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरे जोश के साथ शूटिंग पूरी की.
Akshara Singh Praises Akshay Kumar: अक्षरा सिंह ने की अक्षय कुमार की तारीफ
एएनआई से बातचीत में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “सबसे बड़ी बात ये थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103-104 डिग्री बुखार था. मैं लगातार उन्हें देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि वो अपने काम और अपनी कला से कितना प्यार करते हैं. वो बहुत जिम्मेदारी और पूरी मेहनत के साथ काम करते हैं.”
Akshara Singh Agreed For Ghis Ghis: इस तरह गाने के लिए अक्षरा ने भरी हामी
अक्षरा सिंह ने कहा, “मुझे अहमद सर की प्रोडक्शन टीम से कॉल आया था. उन्होंने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे उसे करना है. पहले मैं थोड़ा हिचकिचाई थी. बाद में गणेश आचार्य सर का कॉल आया और मुझे भरोसा हुआ. उन्होंने कहा कि ये बहुत शानदार गाना है और मुझे इसे जरूर करना चाहिए. जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी.”
Welcome To The Jungle Star Cast: ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ ’ मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला समेत कई कलाकार शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
यह भी पढ़ें- TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट
