Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का रोमांटिक सॉन्ग ‘सुगी के प्रणवा’ आउट, आस्था सिंह की सादगी और रोमांटिक एक्सप्रेशन ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सुगी के प्रणवा’ रिलीज हो गया है. आस्था सिंह के सरल अंदाज और शिल्पी की दमदार आवाज ने गाने को और भी खास बना दिया है. जानें पूरी डिटेल.

Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ चर्चा में हैं. उनकी दमदार आवाज में नया भोजपुरी गीत ‘सुगी के प्रणवा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह अपने सादगी भरे रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो पहले इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स जान लीजिये.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘सुगी के प्रणवा’ गाने की खासियत

आस्था सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को गाने की रिलीज की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “नया रोमांटिक गाना ‘सुगी के प्रणवा’ अभी आउट. @shilpi_raj_personal Ft: @आस्था23s का प्यारा सा गाना, अभी देखें IVY भोजपुरी मूवीज पर!”

गाने में आस्था अपने प्रेमी से बेहद रोमांटिक अंदाज में यह कहती नजर आती हैं कि “उनकी सूरत मेरी आंखों में ऐसे बसी है, जैसे सुगा (तोता) में सुगी का प्राण बसता है.”

कुल मिलाकर आस्था सिंह का सादगीभरा लुक, रोमांटिक एक्सप्रेशन और शिल्पी राज की सुरीली आवाज, इन सबने मिलकर इस गाने को बेहद खूबसूरत बना दिया है.

गाने की टीम और फैंस की प्रतिक्रिया

  • सिंगर: शिल्पी राज
  • बोल: संतोष उतापति
  • संगीत: गौरव रोशन

यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही फैंस के कमेंट्स आने लगे. एक यूजर ने लिखा,“शिल्पी राज की जादुई आवाज और आस्था सिंह के एक्सप्रेशन ने ‘सुगी के परनवा’ को ड्रीमी बना दिया.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “100 मिलीयन पक्का होगा”. जबकि, बाकी यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी से प्यार लुटाया है.

शिल्पी राज का दूसरा नया गाना भी रिलीज

शिल्पी राज का एक और नया गाना ‘दुल्हा बनाईब’ भी रविवार की सुबह रिलीज हुआ है. इस गाने में उनके साथ लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा और एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं.

  • गीत: भागीरथ पाठक
  • संगीत: विराज जी
  • म्यूजिक डायरेक्टर: नयन मौर्या
  • कोरियोग्राफी: गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर
  • एडिट: सुजीत सिंह

यह गाना डेंजर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘हमर तिरछी नजर’ रिलीज, अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज और तड़कता बीट्स बना फैंस का फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >