गाना ‘सईयां सऊदी गईलें’ हुआ रिलीज, वीडियो में पति से नाराज दिखी मुस्कान

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘सईयां साऊदी गईलें’ रिलीज हो चुका है. आइए आपको गाने के बारे मे बताते हैं.

Khushi kakkar New Bhojpuri song: भोजपुरी संगीत दुनिया की मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ हर बार कोई ना कोई नया गाना लेकर आती हैं. इस बार खुशी एक नया धमाकेदार सॉन्ग ‘सईयां सऊदी गईलें’ लेकर आईं हैं, जो अनंता म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल नजर आती हैं, जो अपनी अदा और एक्सप्रेशन से तबाही मचा रही हैं. वहीं गाने के वीडियो में पति के प्रदेश चल जाने पर पत्नी अपने मन क हाल को बताते नजर आती है.

‘सईयां सऊदी गईलें’ में नाराज दिखी मुस्कान

वीडियो में मुस्कान जयसवाल अपने पति के सऊदी चले जाने से परेशान नजर आती हैं. गाने में वह कहती है कि अब काजल और बिंदी आखिर किसके लिए लगाए, जब सैंया ही दूर देश चले गए. गाने के बोल में एक्ट्रेस अपना दर्द भी जाहिर करती है. वह कहती है कि सैंया के बिना उनका सोलह श्रृंगार भी जैसे बेकार हो गया है. एक्ट्रेस का अंदाज गाने के साीन को और अट्रैक्टिव बना रहा है, जो हर बार देखने और सुनने के लिए मजबूर कर देगा. अब खुशी कक्कड़ के चाहने वाले फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं.

खुशी कक्कड़ की आवाज में छाया जादू

इस गाने को भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. सिंगर ने अपनी सुरीली और मीठी आवाज से गाने में रौनक ला दी है ,जिसे सुनते ही आपको झूमने का मन करेगा. उनकी आवाज में आलग सी जादू है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती है.

गाने के कलाकारों की जानकारी

इस गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. गाने में मुस्कान जयसवाल की अदाएं भी दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. वीडियो का निर्देशन आकाश ने किया है, जबकि मिक्सिंग राज शर्मा ने की है और डीआई रोहित सिंह ने किया है. यह गाना अनंता म्यूजिक वर्ल्ड के लेबल से रिलीज हुआ है, जिसे डिजिटल तौर पर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने मैनेज किया है. भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के बीच यह गाना तेजी से पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘बाज गईले कंगना’ रिलीज, छाया सुनीता का देसी जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >