शिल्पी राज का गाना ‘बाज गईले कंगना’ रिलीज, छाया सुनीता का देसी जलवा

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘बाज गईले कंगना’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में सुनीता सिंह की अदाएं और देसी माहौल दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है. सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘बाज गईले कंगना’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सुनिता सिंह नजर आ रही हैं, जो अपने चुलबुले अंदाज और एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. गाने की कहानी भी बिल्कुल देसी और मजेदार है, जो गांव के माहौल को दिखाती है.

सुनीता की कंगना की खनक से मचा हंगामा

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सुनीता हरे रंग की साड़ी में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा और देसी अंदाज में लगता है. गाने के सीन में एक्ट्रेस सुबह-सुबह भोर में उठ जाती है. सुनीता और उनके ऑन स्क्रीन पति के बीच सुबह -सुबह लड़ाई हो जाती है. जिसपर एक्ट्रेस अपनी सहेलियों से दिल की बात करती नजर आती है. वह बताती हैं कि सुबह-सुबह उसके सैंया उससे नाराज हो जाते हैं और बात-बात पर झगड़ने लगते हैं. अब वह अपनी सहेलियों से पूछती है कि आखिर उन्हें कैसे समझाए, क्योंकि वो आसानी से मानने वाले नहीं हैं. इसी नोकझोंक और देसी अंदाज की वजह से यह गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

गाने का वीडियो देखें

दर्शकों के बीच छा रहा गाना

इस ट्रैक को भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जो सुनने और देखने में काफी नैचुरल और देसी लग रहा है. गाने के देसी बोल और म्यूजिक के साथ शिल्पी राज की गायकी अच्छी तरह मेल खाती है. यही वजह है कि गाना सुनते ही दर्शकों के बीच छा रहा है.

गाने की टीम डिटेल्म

  • सिंगर – शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – सुनीता सिंह
  • लिरिक्स – शुभ दयाल सोहरा म्यूजिक
  • म्यूजिक – गौरव रौशन
  • कोरियोग्राफर – कानू मखर्जी, वष्णु कुमार
  • डीआई – हमिंग वर्ड VFX
  • डीओपी – संतोष यादव नवीन वर्मा
  • कैमरा – विवेक यादव
  • म्यूजिक ऑन – एस आरके म्यूजिक

यह भी पढ़ें: गाना ‘आवतारे राजा’ हुआ रिलीज, अरविंद अकेला संग आस्था का दिलकश अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >