शिल्पी राज का ‘साड़िया सितारा वाली’ रिलीज, निशा पांडे की अदाओं ने किया दीवाना

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sadiya Sitara Wali: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘साड़िया सितारा वाली’ रिलीज होते ही सुर्खियों में है. इस गाने में विकास यादव और निशा पांडे की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sadiya Sitara Wali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना दर्शकों के बीच आ चुका है. पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का ‘साड़िया सितारा वाली’ रिलीज होते ही तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. अल्फा बीट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आए इस गाने में विकास यादव और निशा पांडे की जोड़ी नजर आ रही है. निशा का देसी अंदाज फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

साड़िया सितारा वाली का वीडियो यहां देखें-

जानें टीम के बारे में यहां पर

‘साड़िया सितारा वाली’ सॉन्ग के बोल प्रभु विशुनपुरी ने लिखे हैं. गाने के टीम के लोग-
संगीत निर्देशक:- चमन सिंह
संगीतकार:-शक्ति सोना
वीडियो डायरेक्टर:-हनी पांडे
कोरियोग्राफर:- हनी पांडे
डीओपी :- रवि ठाकुर, राहुल सिंह
एडिटर :-जितेन्द्र जीतू जित्ज
निर्माता :- राजन सिंह
प्रोजेक्ट हेड: राघवेंद्र प्रताप सिंह
डिजिटल हेड :- रवि देव
लेबल/कंपनी :- अल्फा बीट भोजपुरी

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के हिट गाने

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज से कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके चर्चित गानों में “राजा जा तारा लंदन”, “नाचा ये बलमुआ खेसारी स्टाइल”, “हवा साए साए”, “हर हर शंभू शिव से का”, “दब हमार करिहैया”, “चढ़ल जवानी रसगुल्ला” और “जाए ना देम तोहाके बंगाल में” जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं. इसके अलावा “कमरिया डोले”, “माई रे डोली चढ़ी”, “बत्ती कट गया रे”, “कमर में परेशानी बा”, “ले आई राजा पेप्सी”, “नोकार”, “भांग के स्वाद”, “कोरा के सुतवैया” और “पावर होला कहली ए अहीर जाति में” भी उनके लोकप्रिय गानों में गिने जाते हैं. उनके नए गानों की बात करें तो “मनवा लगे कहीं ना”, “नून रोटी”, “अपने लाभेर को धोखा दो”, “विदेशवा से आजा बलम”, “मोर मजनुवा के उप बिहार जा”, “पंछे के नाचे अईहा”, “एके ओढ़निया” और “बोतल चढ़ी केताना” जैसे गाने काफी सुने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >