बस में लड़की से बदसलूकी करने वालों पर भारी पड़ी शिल्पी राज, नया भोजपुरी गाना ‘लइकिया यूपी के’ वायरल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Laikiya UP Ke: शिल्पी राज का नया भोजपुरी रंगदारी गीत ‘लइकिया यूपी के’ काफी जबरदस्त है. वीडियो में उनका दबंग और बेखौफ अंदाज देखने को मिल रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Laikiya UP Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी रंगदारी गीत ‘लइकिया यूपी के’ शिल्पी राज हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने को 41 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं.

दबंग अंदाज में नजर आईं शिल्पी राज

‘लइकिया यूपी के’ के वीडियो में शिल्पी राज का बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलता है. वीडियो की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बस में सफर कर रही होती है. इसी दौरान कुछ युवक उसके साथ बस में बदसलूकी करने की कोशिश करते हैं. फिर शिल्पी एंट्री करती हैं और दबंग अंदाज में लड़की की मदद करती हैं. वीडियो में उनका एक्शन और बेखौफ अंदाज दिख रहा है.

देखें ‘लइकिया यूपी के’ का वीडियो

विजय चौहान के बोल

इस गाने के बोल गीतकार विजय चौहान ने लिखे हैं. गाने का संगीत सतेंद्र जी ने तैयार किया है. दमदार बीट्स और जोशीले म्यूजिक ने गाने को और भी प्रभावशाली बना दिया है. शिल्पी राज की आवाज गाने में काफी दमदार लग रहा है. गाने का निर्देशन संदीप राज ने किया है. अन्य टीम के लोग-

  • निर्देशक: संदीप राज
  • वीडियो एडिटर:-पप्पू वर्मा और रवि यादव
  • फीचर:- शिल्पी राज, कृष्णा पंडित, शिवचरण यादव
  • विशेष धन्यवाद : अजय सिंह ए.जे
  • डिजाइन: सोनू आर्ट
  • रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग :- विजय चौहान
  • डीओपी:-गोविंद यादव
  • मेकअप हेयर :- पूजा श्रीवास्तव
  • प्रोडक्शन:-प्रमीला फिल्म्स सोनू राज
  • ग्रुप :- तान्या यादव
  • फाइटर मास्टर :-सुधीर पाल
  • लेबल/कंपनी :- शिल्पी राज हिट्स

यह भी पढ़ें- समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ रिलीज, वीडियो है जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >