‘धंधा है’ में शिल्पी राज की आवाज का चला जादू, रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गायिका शिल्पी राज और राम स्वरूप फैजाबादी का नया गाना ‘धंधा है’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कोमल की शानदार मौजूदगी, सियाराम निषाद के बोल और आशीष विश्वकर्मा के संगीत से सजा यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘धंधा है’ के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ गई हैं. इस गाने में उनकी दमदार आवाज और राम स्वरूप फैजाबादी का शानदार अंदाज सुनने और देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के बोल, संगीत और वीडियो की प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत को भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों गाना ‘धंधा है’ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस शानदार गीत को भोजपुरी के चर्चित गायक राम स्वरूप फैजाबादी और सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है. गाने के वीडियो में कोमल अपनी आकर्षक अदाओं और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. इसके बोल सियाराम निषाद ने लिखे हैं, जबकि संगीत का जिम्मा आशीष विश्वकर्मा ने संभाला है. गाने के वीडियो का निर्देशन प्रभात यादव एफडीसी ने किया है, जिन्होंने इसे मनोरंजक और आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, इसके डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी लोकधुन ने संभाली है, जिसके चलते यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है.

शिल्पी राज का करियर

भोजपुरी संगीत जगत में शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज और लगातार सुपरहिट गानों के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. उनके कई गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा जाते हैं. ‘कमरिया डोले’, ‘लाल घाघरा’, ‘गोदी में लेके’, ‘पंचे के नाचे अईहा’, ‘साड़ी से ताड़ी ले ले आई’ और ‘कोका कोला’ जैसे गानों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. इन गीतों में शिल्पी राज की ऊर्जा से भरपूर गायकी और देसी अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल गायिकाओं में गिनी जाती हैं, जिनके नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.

यह भी पढ़ें: फर्श पर आई भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस, सड़क पर भीख मांगते देख लोग हुए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >