Neeli Peeli Choodi Song: ‘नीली पीली चूड़ी’ और ‘देवघर के राजा’ बने सावन के हिट एंथम, फैंस हुए दीवाने

Neeli Peeli Choodi Song: सावन में शिल्पी राज का ‘नीली पीली चूड़ी’ और पवन सिंह का ‘देवघर के राजा’ गाना यूट्यूब पर छा गया है. जानें इन हिट भोजपुरी गानों की खासियत.

Neeli Peeli Choodi Song: सावन का महीना आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी भक्ति और रोमांस का तड़का लग जाता है. इस साल भी शिल्पी राज और पवन सिंह ने अपने-अपने सॉन्ग से यूट्यूब पर धूम मचा दी है. ऐसे में आइए इनके सावन स्पेशल नए गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शिल्पी राज की ‘नीली पीली चूड़ी’ ने जीता दिल

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया सावन स्पेशल सॉन्ग ‘नीली पीली चूड़ी’ जुलाई में रिलीज होते ही वायरल हो गया. इसे सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर जारी किया गया था और अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

इस गाने में:

  • सिंगर: शिल्पी राज
  • लिरिक्स: श्याम जी श्याम
  • म्यूजिक: कान्हा सिंह
  • डायरेक्टर: सोनू हनी
  • फीचर आर्टिस्ट: मासूम सिंह

इसके देसी बीट्स, रोमांटिक टच और लोक रंग ने खासकर महिलाओं और युवाओं को खूब पसंद आया.

पवन सिंह का ‘देवघर के राजा’ बना भोले के भक्तों की पसंद

वहीं दूसरी ओर, पवन सिंह का ‘देवघर के राजा’ गाना भी भक्तों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है. गाने को पवन सिंह और सृष्टि बिष्ट ने गाया है, जबकि बिट्टू विद्यार्थी ने इसके भावपूर्ण लिरिक्स लिखे हैं. सावन के दूसरे सोमवार पर आए इस गाने ने ‘हर हर महादेव’ की गूंज यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बढ़ा दी है. कावड़ियों और भोले भक्तों के लिए ये गाना एक पवित्र भक्ति भाव का प्रतीक बन चुका है.

सावन में भोजपुरी म्यूजिक का जलवा

सावन के महीने में भोजपुरी गानों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है. चाहे वो भक्ति हो या रोमांस, हर साल नए गानों से यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बन जाता है.

यह भी पढ़े: Pawan Singh Devghar Ke Raja Song: ‘हरियर चूड़िया’ के बाद फिर छाए पवन सिंह, ‘देवघर के राजा’ से सावन में फिर मचाया धमाल

यह भी पढ़े: Bhojpuri: सावन में गूंजा ‘त्रिशूलवा’, अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना शिवभक्तों के लिए बना टॉप चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >