‘आहि रे गरमिया’ में समर सिंह का धमाल, सोना सिंह के डांस ने मचाई धूम

Samar Singh New Bhojpuri Song Aahi Re Garmiya: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘आहि रे गरमिया’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. सोना सिंह की परफॉर्मेंस और राहुल रॉकी का म्यूजिक गाने को खास बनाता है.

Samar Singh New Bhojpuri Song Aahi Re Garmiya: भोजपुरी सिंगर समर सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘आहि रे गरमिया’ के साथ सुर्खियों में हैं. यह गाना आज (10 अप्रैल) को रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. दमदार बीट्स, एनर्जेटिक अंदाज और समर सिंह की आवाज में ये गाना काफी अच्छा लग रहा है. इस गाने को IVY भोजपुरी बवाल और IVY भोजपुरी धमाका यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह का ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस इस गाने में चार चांद लगा देता है.

‘आहि रे गरमिया’ का वीडियो

समर सिंह और सोना सिंह की जोड़ी ने जीता दिल

‘आहि रे गरमिया’ में समर सिंह और सोना सिंह की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि गाना देखते ही बनता है. खासकर समर सिंह का देसी स्टाइल और सोना सिंह का एक्सप्रेशन दर्शकों को बांधे रखता है. गाने का म्यूजिक राहुल रॉकी ने तैयार किया है और गाने के बोल सुनील यादव सुरीला ने लिखे हैं. गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर लिखे गए लिरिक्स गाने को और भी रिलेटेबल बनाते हैं.

यूजर्स कर रहे कमेंट

‘आहि रे गरमिया’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए यूजर अंशु जाटव ने लिखा, मस्त गाना. एक यूजर अहमद हुसैन ने लिखा, नाइस सॉन्ग. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी भी बनाया.

‘बीबी संस्कारी’ सॉन्ग का वीडियो

इससे पहले समर सिंह का गाना ‘बीबी संस्कारी’ 2 अप्रैल को शेरा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था और अब तक इसे 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी साड़ी में बेहद खूबसूरत देसी लुक में नजर आई थी. गाने का निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने किया था.

यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल 

यह भी पढ़ें खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >