समर सिंह ट्रैक ‘खटियवा ए राजा जी’ रिलीज, व्हाइट ड्रेस में छा गईं शिवानी

Samar singh Khatiyawa Ye Raja Ji song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया गाना ‘खटियवा ए राजा जी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है. वीडियो में समर सिंह संग शिवानी राजपूत की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Samar singh Khatiyawa Ye Raja Ji song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज और देसी स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले समर सिंह एक बार फिर नया गाना लेकर आए हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘खटियवा ए राजा जी’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहा है. गाने के वीडियो में समर सिंह का मस्ती भरा अंदाज, चटपटे बोल और शानदार म्यूजिक सुनने और देखने को मिलता है.

व्हाइट ड्रेस में छा गईं शिवानी राजपूत

गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस शिवानी राजपूत दिखाई देती हैं, जो व्हाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री वीडियो में काफी शानदार लग रही है. सिंगर और शिवानी एक दूसरे से रोमांस करते नजर आते हैं, जो गाने को और दिलचस्प बना देता है. इस गाने के वीडियो की शूटिंग देसी माहौल में की गई है,जो ट्रैक को और खास बना रहा है. सीन में एक्ट्रेस शिवानी रोमांटिक और शरारती अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन पति ( समर सिंह) के साथ समय बिताने की बात करते दिखाई देती हैं. दोनों के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

‘खटियवा ए राजा जी’ का देखें वीडियो

म्यूजिक और बोल बना रहे गाने को खास

‘खटियवा ए राजा जी’ गाने का म्यूजिक ADR आनंद ने दिया है, जो गाने को और ज्यादा एनर्जेटिक बनाता है. वहीं इसके बोल धरमेंद्र ने लिखे हैं, जो पूरी तरह देसी अंदाज में तैयार किए गए हैं. गाने की धुन और बोल मिलकर इसे और एंटरटिंग बना रहा है. इस गाने का वीडियो आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में तैयार हुआ है. वहीं कोरियोग्राफी अनुज मौर्या ने की है, जिसने शानदार डांस स्टेप्स दिए हैं. गाने को NB रिकॉर्डस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘सिंगल खटियवा’ गाना हुआ रिलीज, ब्लैक साड़ी में पारुल ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >