Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: क्या पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने मांगी 30 करोड़ की एलिमनी? वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद और भी पेचीदा होता जा रहा है. अब पवन सिंह के वकील ने खुलासा किया है कि ज्योति ने 30 करोड़ की एलिमनी मांगी है.

Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों भोजपुरी स्टार ने खुलासा किया था कि उनके और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का केस आरा कोर्ट में चल रहा था. वहीं, ज्योति सिंह की तरफ से मेंटेनेंस केस बलिया कोर्ट में दायर किया गया था. इस बीच अब पवन सिंह के वकील ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी ज्योति ने 30 करोड़ के एलिमनी की मांग की है. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

पवन सिंह से ज्योति ने मांगी 30 करोड़ की एलिमनी?

दरअसल, हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर आरोप लगाए कि शादी के बावजूद उन्हें पत्नी का अधिकार नहीं दिया गया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पवन सिंह से उन्हें कुछ नहीं चाहिए न पैसा न कोई प्रॉपर्टी. बस वह एक्टर का साथ चाहती हैं. अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच चल रही खींचतान के बीच, पवन सिंह के वकील का कहना है कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता (Alimony) मांगा है.

“इतने आरोपों के बाद कौन साथ रहेगा?”

वकील ने आगे बताया कि तलाक की प्रक्रिया पहले से चल रही है और अदालत में मामला जारी है. उन्होंने कहा, “सिर्फ किसी के आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता. अदालत फैक्ट्स और पवन सिंह की इनकम के आधार पर फैसला लेगी.”

वकील ने मीडिया से यह भी अपील की कि ऐसे निजी मामलों को सनसनीखेज न बनाया जाए और दोनों पक्षों को शांति से मामला सुलझाने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “इतने आरोपों और अपमान के बाद कौन साथ रहेगा? अदालत ही आखिरी फैसला करेगी.”

यह भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >