Pawan Singh से मिलने स्टेज पर पहुंचा फैन, सिक्योरिटी ने दिया धक्का, फिर पावर स्टार ने जो किया जीत लेगा दिल

पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक फैन को स्टेज से धक्का देकर नीचे किया जाता है. इसके बाद पवन सिंह ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया.

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूपी के बस्ती में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उनका एक फैन उनसे मिलने के लिए स्टेज तक पहुंच गया. इसके बाद वहां कुछ ऐसा हुआ, जिस पर खुद पवन सिंह का रिएक्शन देखने को मिला. वीडियो में आगे जो हुआ, उसे देखकर फैंस भी इस पर चर्चा कर रहे हैं.

फैन को स्टेज से दिया धक्का

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टेज पर कई लोगों के साथ खड़े हैं. इसी दौरान एक फैन उनसे मिलने के लिए स्टेज पर पहुंच जाता है और उनके करीब जाने की कोशिश करता है.

फैन को स्टेज पर देखते ही सिक्योरिटी गार्ड, पुलिसकर्मी और वहां मौजूद कुछ लोग उसे पकड़ लेते हैं. इसके बाद उसे धक्का देकर स्टेज से नीचे कर दिया जाता है.

पवन सिंह ने तुरंत रोका

फैन के साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया, उससे पवन सिंह खुश नजर नहीं आए. उन्होंने तुरंत फैन को वापस बुलाने के लिए कहा. वीडियो में पवन सिंह की बात सुनकर फैन को दोबारा स्टेज पर लाया जाता है.

हालांकि, इस दौरान पवन सिंह के पास खड़ा एक व्यक्ति फैन को उनके पास आने से रोकने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई देता है. लेकिन पवन सिंह लगातार उसे आने देने की बात कहते हैं.

फिर फैन के साथ खिंचवाई फोटो

फैन के वापस आने के बाद पवन सिंह उसे अपने पास बुलाते हैं. इसके बाद वह किसी व्यक्ति से उसकी फोटो लेने के लिए कहते हैं.

पवन सिंह कहते हैं, “भाई, जरा फोटो खींचिए इनकी.”

इसके बाद फैन भोजपुरी स्टार के साथ फोटो खिंचवाता है. जिस फैन को कुछ देर पहले सिक्योरिटी ने स्टेज से नीचे उतार दिया था, उसे पवन सिंह ने खुद वापस बुलाकर उससे मुलाकात की.

पवन सिंह के अंदाज पर फैंस ने लुटाया प्यार

पवन सिंह और उनके फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग पवन सिंह के इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. फैन जिस तरह अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए स्टेज तक पहुंच गया, उससे एक बार फिर भोजपुरी स्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: Sawan Bhojpuri Songs 2026: खेसारी लाल यादव के इन भोजपुरी गानों से गूंज रहा सावन, सुनते ही झूम उठेंगे भोले के भक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >