Pawan Singh Dhamaka Song BTS: इस तरह शूट हुआ पावर स्टार का ‘धमाका’ सॉन्ग, मेकर्स ने लीक किया वीडियो

Pawan Singh Dhamaka Song BTS: पवन सिंह के सुपरहिट गाना “धमाका” का BTS वीडियो भी सामने आ गया है. शूटिंग की झलकियों में पावर स्टार का ब्लैक लुक और त्रिशाकर मधु का नया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. देखिए कैसे शूट हुआ है ये गाना…

Pawan Singh Dhamaka Song BTS: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका धमाकेदार गाना रिलीज हुआ, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. गाने का नाम “धमाका” है और अब इसी गाने का BTS वीडियो भी उसी यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जहां ओरिजिनल सॉन्ग रिलीज हुआ था. BTS में गाने की शूटिंग से जुड़ी कई दिलचस्प झलकियां देखने को मिलती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.

ब्लैक आउटफिट में पावर स्टार

पवन सिंह का यह गाना “धमाका” सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर अपनी आवाज दी है. वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं. पवन सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद दमदार लग रहे हैं. माथे पर लाल टीका और उनका इंटेंस अंदाज उनके लुक को और भी खास बना देता है. वहीं त्रिशाकर मधु व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. हाथ में बंदूक लेकर डांस करती नजर आ रहीं त्रिशाकर का यह अंदाज फैंस के लिए बिल्कुल नया और अलग है. गाने के बोल प्रिंस घन दुबे ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शुभम राज GBR ने तैयार किया है.

इस तरह शूट हुआ पूरा गाना

“धमाका” का BTS (Behind The Scenes) वीडियो भी सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिसमें गाने की शूटिंग की दिलचस्प झलकियां दिख रही हैं. इस BTS वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेट पर कलाकार और क्रू कैसे काम करते हैं, गाने की स्टेजिंग, कैमरा सेटअप, डांस प्रैक्टिस और शूट के बीच की मस्ती और टीमवर्क कैसा रहता है. शॉर्ट क्लिप में गाने के कलाकारों की एनर्जी, शूट के दौरान की हंसी-ठिठोली और प्रोफेशनल मेहनत साफ महसूस होती है, जो दर्शकों को यह बताती है कि गाने को स्क्रीन पर खूबसूरत बनाने के पीछे कितना काम और क्रिएटिविटी लगी है.

यहां देखिए गाने का BTS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >