नहीं थम रहा जलवा, 3 दिन बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का गाना ‘छिल देबू का’

Pawan Singh Bhojpuri Song Chil Debu Ka: पवन सिंह का गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज के 3 दिन बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

Pawan Singh Bhojpuri Song Chil Debu Ka: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज के 3 दिन बाद भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह गाना इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में 15वें नंबर पर बना हुआ है. अब तक 22,72,906 से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जो लगातार बढ़ रहे हैं. गाने को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने एक बार फिर पवन सिंह की लोकप्रियता साबित कर दी है.

प्रिया रघुवंशी और पावर स्टार की जबरदस्त केमिस्ट्री

इस गाने में पवन सिंह के साथ खुशी कक्कड़ की आवाज ने खास रंग भरा है. प्रिया रघुवंशी और पावर स्टार की केमिस्ट्री और गाने का स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यह गाना आरवीएफ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इसके बोल आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने की बीट्स इतनी एनर्जेटिक हैं कि यह तेजी से पार्टी और डांस प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना रहा है. कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और उनकी टीम ने की है, जिसमें शानदार डांस मूव्स देखने को मिलते हैं.

देखें वीडियो

पवन सिंह बोले- फैंस का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत

पवन सिंह का कहना है कि इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी धुन और बोल हैं, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि वह हर गाने में भोजपुरी संस्कृति की झलक देने की कोशिश करते हैं, ताकि दर्शकों को कुछ नया और खास मिले.उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मिलने वाला रिस्पॉन्स कलाकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. “छिल देबू का” को मिल रहा प्यार यह साबित करता है कि दर्शक अभी भी अच्छे और एनर्जेटिक गानों को पसंद करते हैं. पवन सिंह ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सपोर्ट के बिना कोई भी कलाकार आगे नहीं बढ़ सकता.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >