Pawan Singh Babuaan Song: पवन सिंह का रोमांटिक सॉन्ग ‘बबुआन’ बना मेगा ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर पार किए 225 मिलियन व्यूज

Pawan Singh Babuaan Song: पवन सिंह का सुपरहिट सॉन्ग ‘बबुआन’ यूट्यूब पर 225 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. चांदनी सिंह की परफॉर्मेंस और शिल्पी राज की आवाज ने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर बना दिया. डिटेल्स जानें.

Pawan Singh Babuaan Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का रोमांटिक सुपरहिट सॉन्ग ‘बबुआन’ एक बार फिर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रिलीज के 10 महीने के भीतर इस गाने ने 225 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार ट्रेंड कर रहा है. पवन सिंह और शिल्पी राज की शानदार जुगलबंदी ने इसे एक परफेक्ट चार्टबस्टर बना दिया है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

चांदनी सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ने लूटा शो

वीडियो में चांदनी सिंह के एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. पवन सिंह और चांदनी सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी हाईलाइट रही, जिसे फैंस ने खूब सराहा. गाने को अब तक 225 मिलियन व्यूज और 1 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

बोल–म्यूजिक और टीम

  • लिरिक्स: विजय चौहान, आर.आर. शायरी
  • म्यूजिक: शुभम एस.बी.आर.
  • फिल्म: ‘सूर्यवंशम’ (भोजपुरी)
  • डायरेक्टर: रोहित सिंह
  • प्रोड्यूसर: निशांत उज्ज्वल

‘बबुआन’ पवन सिंह की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का हिस्सा है और इसे उनके सबसे रोमांटिक हिट्स में से एक माना जा रहा है.

पवन सिंह के पिछले गाने भी रहे हिट

हाल ही में पवन सिंह का नया बॉलीवुड सॉन्ग ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज हुआ, जिसे उन्होंने पलक मुच्छल के साथ गाया है. वीडियो में पवन सिंह के साथ सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा नजर आ रही हैं. यह गाना रिलीज होते ही तेजी से ट्रेंड करने लगा.

पावर स्टार का लोकप्रिय सॉन्ग ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ भी फैंस के जज्बातों को बखूबी दर्शाता है. इस गाने में रोमांस, स्वैग और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

इसके अलावा चुनावी माहौल में पवन सिंह का गाया हुआ ‘जोड़ी मोदी नितीश जी की हिट होइए’ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. यह सॉन्ग चुनावी जोश और माहौल का नया एंथम बनकर हर तरफ गूंज उठा था.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: आस्था सिंह और नीलकमल का नया भोजपुरी गाना ‘कहिबे हमार माल जानू’ वायरल, कपल्स कर रहे हैं खूब रिलेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >