Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh का 'दुगो रखले बानी' गाना वायरल, आप भी सुनें

Pawan Singh का नया गाना रिलीज हुआ है. ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है

कोरोना वायरस के कारण देश को 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान लोगों से घरों में रहने और बाहर ना निकलने की अपील की गई है. लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए यूट्यूब पर हिंदी गानों के साथ-साथ भोजपुरी गाने भी रिलीज हो रहे है. हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है. ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है और वो इसे जमकर शेयर भी कर रहे है.

Also Read: Lockdown में भोजपुरी स्टार Pawan Singh को अपने दोस्त Khesari Lal की आईं याद, तो फिर किया ये काम

पवन सिंह के इस गाने के बोल हैं ‘दुगो रखले बानी’ (Dugo Rakhale Bani). इस गाने को पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है और छोटे बाबा ने इसमें संगीत दिया है. रिलीज होने के 3 दिन के अंदर यू-ट्यूब पर इस गाने को 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. गाने में एक पति पत्नी के बीच के नोंक- झोंक को दिखाया गया है. वहीं, इससे पहले कई बार पवन सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी ने कई हिट गाने दिये है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है.

हालांकि, इस गाने का ऑडिया वर्जन ही अभी रिलीज किया गया है. संभवत: कुछ दिनों में इस गाने का वीडियो वर्जन भी देखने को मिलेगा. लेकिन ऑडियो वर्जन को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इससे पहले पवन सिंह का साउथ एक्ट्रेस संजना के साथ भोजपुरी गाना नंबर ब्लॉक रिलीज हुआ है. इस गाने को भी बहुत पसंद किया गया जा रहा है. गाने में कई विदेशी लोकेशन शूट किये गये हैं.

वहीं, पवन सिंह ने अपने खास दोस्त खेसारी लाल यादव और प्रशांत निशांत के साथ अपना एक वीडियो कॉल की तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है. जिसमें तीनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिख रहे है. यह तसवीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है.

पवन सिंह ने तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए भी जुड़े रहें. अपनों से वीडियो कॉल के साथ. लेकिन याद रहे घर में ही रहना है और बाहर नहीं निकलना है. छोटे भाई shatrughan @khesariyadav और छोटे भाई nishant @prashantnishant के साथ. उन्होंने हैशटैग Stay Home#Stay Safe #StayConnected #indiafightscorona #Jaihind का इस्तेमाल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >