Pawan singh संग इश्क के पेंच लड़ा रही हैं डिंपल सिंह, भोजपुरी स्टार संग अफेयर पर बोली- आई लव यू तो…

Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा रिश्ता है. उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है. पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि एक्टर डिंपल सिंह को डेट कर रहे हैं. अब अभिनेत्री ने सच्चाई बताई है.

Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्हें प्यार से पावर स्टार भी कहा जाता है. अभिनेता के गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. हाल ही के दोनों में पवन सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जादू चलाया. स्त्री 2 में उनका गाना ‘आई नहीं’ वर्ल्डवाइड पॉपुलर हुआ. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्टर पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में उनका नाम डिंपल सिंह संग जुड़ा था. कहा जा रहा था कि दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब अभिनेत्री ने सच्चाई बताई है.

पवन सिंह को डेट करने पर क्या बोली डिंपल सिंह

डिंपल सिंह ने पवन सिंह को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि पवन जी भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी स्टार हैं. मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं, लेकिन डेटिंग वाली बात झूठी है. एक्ट्रेस ने कहा, कहते हैं ना खाया पिया कुछ नहीं ग्लास तोड़ा 12 आने का. वही यहां लागू होगा. मैंने पवन जी को कभी उस नजर से नहीं देखा है, ना ही कभी आई लव यू कहा है. मैंने ऑन कैमरा भी आजतक किसी को प्रपोज नहीं किया है. मेरे दिल में उनके लिए इज्जत है और उनके बुरे समय में हमेशा उनके लिए खड़ी भी रहती हूं. दोस्त हूं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है.

डिंपल सिंह और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी है सुपरहिट

डिंपल सिंह और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट है. दोनों ने ‘आ जइहा पांच के’ और ‘हरी हरी सड़िया’ जैसे गानों में साथ काम किया है. फैंस उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं. डिंपल और पवन अक्सर पार्टीज, इवेंट्स साथ देखे जाते थे. हालांकि डेटिंग रूमर्स फैलने के बाद उन्हें कभी साथ नहीं स्पॉट किया गया. बता दें कि पवन सिंह की शादी ज्योति से हुई है. इससे पहले एक्टर ने कई सालों तक अक्षरा सिंह को भी डेट किया है. हालांकि बाद में स्टार्स का ब्रेकअप हो गया था.

Also Read- Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना नजर बनाया रिकॉर्ड, पार किया 5 मिलियन, यहां देखें

Also Read- Bhojpuri Adda: विदेश तक पहुंचा Pawan Singh का ‘चुम्मा-चुम्मा’, हुक स्टेप पर जमकर थिरके जापानी फैंस, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >