Nirahua amrapali Nashakhori Band Kara Song: शिव-पार्वती बन निरहुआ-आम्रपाली ने काटा गदर, 'नशाखोरी बंद करा' गाने ने मचाया तहलका

Nirahua amrapali Nashakhori Band Kara Song: सावन आते ही एक से बढ़कर एक बोलबम गीत वायरल होते हैं और चाहे वह कितने ही साल पुराने क्यों न हो, दर्शक बार बार सुनना पसंद करते हैं. इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'नशाखोरी बंद करा' फिर से सुना जा रहा है. इसे अब तक करीब 45 मिलियन लोग देख चुके हैं.

Nirahua amrapali Nashakhori Band Kara Song: सावन के पावन महीने में एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राधवानी, मनोज तिवारी और अंकुश पांडे के बोलबम गीत और सावन स्पेशल सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसी बीच अब खेसारी लाल यादव ने अपना एक पुराने गाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शिव जी बने हुए नजर आ रहे हैं. गीत के बोल ‘नशाखोरी बंद करा’ है. भोजपुरी एक्टर का ये 9 साल पुराना गाना अब बार बार सुना जा रहा है.

निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘नशाखोरी बंद करा’ वायरल

निरहुआ और आम्रपाली का ये सावन स्पेशल सॉन्ग साल 2016 में रिलीज हुआ था. इसे अब तक 45 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 9 साल पुराने सॉन्ग को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. वीडियो में निरहुआ ने शिव जी का रूप धारण कर रखा है. उनके गले में सांप है और हिमालय में घूम रहे हैं. इधर आम्रपाली भी नजर आ रही है. वह माता पार्वती बनी हुई है. सिंगर इसमें भांग मांग रहे हैं. उन्हें हरी पोटली नहीं मिल रही है. फिर एक्ट्रेस कहती हैं कि गांजा छोड़कर जूस पीयो. वह कहती हैं कि झारखंड में बिहार जईसन तू नशाखोरी बंद करो हो.

नशाखोरी बंद करा के बारे में

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत नशाखोरी बंद करा को निरहुआ और आम्रपाली ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. इसका संगीत ओम झा ने लिखा है. वहीं गीतकार प्यारे लाल यादव है. गाने के निर्माता प्रवेश लाल यादव और निर्देशक समर के मुखर्जी है. इसमें कई अन्य कलाकार भी है, जिसमें सोनम, मामू, हरिकेश यादव, मास्टर मामू, ब्यूटी एंड ग्रुप शामिल है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >