NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल का अब तक का सबसे धमाकेदार नया गाना ‘कमर 28’ रिलीज, पिंक ड्रेस में आकांक्षा पुरी ने मचाया हंगामा

Neel Kamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना ‘कमर 28’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. गाने में आकांक्षा पुरी के साथ उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री, दमदार डांस और धमाकेदार म्यूजिक सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

NeelKamal Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरस्टार सिंगर नीलकमल सिंह ने अपने नये सॉन्ग से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. नीलकमल का नया गाना ‘कमर 28’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. गाने में ग्लैमर का तड़का एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी लगा रही. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस की मौजूदगी ने गाने को और खास बना दिया है. दमदार म्यूजिक और आकर्षक बोल और जबरदस्त केमेस्ट्री के चलते ‘कमर 28’ को ऑडियंस तेजी से पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें ‘कमर 28’ का वीडियो

यहां जानें सॉन्ग के बारे में

  • सॉन्ग- कमर 28
  • सिंगर- नीलकमल सिंह
  • एक्ट्रेस- आकांक्षा पुरी
  • लीरिक्स- धीरज बबुआन
  • म्यूजिक – Adr आनंद
  • डायरेक्टर- सुमीत कुमार
  • कोरियोग्राफर- सुमीत कुमार
  • म्यूजिक लेबल- टी-सीरीज
  • निदेशक-सुमित कुमार
  • प्रोजेक्ट मैनेजर- टी-सीरीज- सोनू श्रीवास्तव
  • रिकार्डिस्ट-बृजेश बागी
  • मेकअप-राजा,अभिषेक
  • कोरियोग्राफर-सुमित कुमार
  • सहायक कोरियोग्राफर – रमन और नेहा
  • लाइन प्रोडक्शन – दीपेश रखेजा
  • संगीत लेबल: टी-सीरीज

नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी की जोड़ी ने बढ़ाया गाने का क्रेज

‘कमर 28’ नीलकमल सिंह के साथ एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी नजर आ रही. दोनों की केमेस्ट्री स्क्रीन पर कमाल की लग रही है. आकांक्षा का ग्लैमरस अंदाज और नीलकमल का देसी स्टाइल दर्शकों को खूब भा रहा है. इससे पहले नीलकमल अपने सॉन्ग दारु के पेटी को लेकर सुर्खियों में थे, जो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था.

‘कमर 28’ है एक पार्टी सॉन्ग

‘कमर 28’ एक पार्टी वाइब वाला म्यूजिक वीडियो है, जिसमें नीलकमल सिंह और आंकांक्षा पुरी की जोड़ी जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. गाने में नीलकमल एक्ट्रेस की कमर की तारीफ कर रहे हैं. फैंस इस गाने को सुनकर सोशल मीडिया पर प्यार लुटा रहे हैं.

‘कमर 28’ गाने पर यूजर्स बोले- कमर कस लो

नीलकमल सिंह के लेटेस्ट ट्रैक पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को सुनकर फोटो जूम- जूम का याद आ गईल, जियो- जियो क्या बात है. भाई मस्त है सॉन्ग 2026 का सबसे सुपरहिट सॉन्ग, एक ने कहा गाना आएगा ट्रेंडिंग में कमर कस लो.

यह भी पढ़ें- Neelkamal Singh New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह का नया गाना ‘दारु के पेटी’ हुआ रिलीज, न्यू ईयर पर रक्षा गुप्ता की अदाओं ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >