Neelkamal Singh Bolat Raha Bum Bum: नीलकमल सिंह का ‘बोलत रह बम बम’ गाना सुन झूम उठेंगे कांवड़ यात्री, 8 दिन में बटोर लिए ताबड़तोड़ व्यूज

Neelkamal Singh Bolat Raha Bum Bum: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का गाना ‘बोलत रह बम बम’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर 8 दिन में जबरदस्त व्यूज आए है. अगर आपने ये गाना नहीं सुना तो आप यहां वीडियो देख सकते हैं.

Neelkamal Singh Bolat Raha Bum Bum: जैसे ही सावन का पावन महीना शुरू हुआ, भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ गया है. चारों ओर सावन गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिलीज हो रहे इन भोजपुरी गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.हर साल की तरह इस बार भी कई भोजपुरी कलाकारों ने शिव भक्ति में डूबे गानों से सावन की शुरुआत को खास बना दिया है. हाल ही में नीलकमल सिंह ने सावन गीत ‘बोलत रह बम बम’ गाना रिलीज किया था. गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

नीलकमल सिंह का गाना मचा रहा धूम

नीलकमल सिंह ने ‘बोलत रह बम बम’ सॉन्ग को टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया था. ये सॉन्ग 12 जुलाई, 2025 को रिलीज हुआ था और यूट्यूब पर 15वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग को नीलकमल ने गाया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है. एडीआर आंनद ने म्यूजिक दिया है और पवन पाल वीडियो डायरेक्टर है. वीडियो पर अबतक 5.24 मिलियन व्यूज आ गए है और ये हर पल बढ़ रहा है.

यूजर्स बोले- गाना मस्त बा

कांवड़ ‘बोलत रह बम बम’ पर मीडिया यूजर्स ने खूब सारा रिएक्शन दिया है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना मस्त बा 100M जाई पक्का. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये सॉन्ग रिकॉर्ड बनाएगा. एक यूजर ने लिखा, महादेव आपको ऐसे ही आगे बढ़ाए. हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, भक्ति से भरा एक और मास्टरपीस. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा है सर आपका गाना. एक यूजर ने लिखा, गाना सावन में धूम मचा देगा. एक यूजर ने लिखा, नीलकमल सर आपका अगला सॉन्ग कौन सा है. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट और फायर वाला इमोजी बनाया.

यह भी पढ़ेंKhesari Lal Yadav Bolbam Song: शिव भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा ये सावन गीत, बार-बार VIDEO देख रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >