Neelam Giri Bhojpuri Song: नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज और प्रवेश लाल संग केमिस्ट्री छाई

Neelam Giri Bhojpuri Song: ‘बिग बॉस 19’ के बाद नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज हो गया है. गाने में शिल्पी राज की आवाज और प्रवेश लाल यादव संग उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.

Neelam Giri Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद लगातार फैंस के लिए नए-नए सरप्राइज पेश कर रही हैं. हाल ही में उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘मनमोहनी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया. अब नीलम ने एक और तोहफा देते हुए अपना नया सॉन्ग ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ सोमवार को रिलीज कर दिया है.

गाने को अपनी दमदार और झूमने पर मजबूर कर देने वाली आवाज शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसमें प्रवेश लाल यादव भी नीलम के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रिलीज होते ही चर्चा में है. ऐसे में आइए आपको इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ गाने की खासियत

‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ में एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है, जहां प्रवेश लाल यादव, जो नीलम के ऑन-स्क्रीन पति बने हैं, पूछते हैं कि उन्होंने नीलम के लिए बाली और झुमका सब खरीद दिया है, अब उन्हें और क्या चाहिए. इसके जवाब में नीलम चुलबुले अंदाज में कहती हैं कि उनकी साड़ी अक्सर सरक जाती है, इसलिए वह उनके लिए एक काली सूट यानी “करिया सूट” ले आएं, जिसमें वे ऐश्वर्या राय जैसी लगेंगी.

वीडियो में दोनों कलाकारों की जुगलबंदी और रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर सराह रहे हैं. कमेंट बॉक्स फ्लेम और हार्ट इमोजी से भरा पड़ा है.

गाने की टीम

  • कलाकार: प्रवेश लाल यादव & नीलम गिरी
  • निर्माता: प्रवेश लाल यादव
  • स्वर: प्रवेश लाल यादव & शिल्पी राज
  • संगीत: प्रवेश लाल यादव
  • गीत: मुकेश मिश्रा
  • डायरेक्टर: गोल्डी जैसवाल
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनकर
  • DOP: राजन वर्मा
  • एडिटिंग: प्रदीप यादव
  • DI: युग मोशन पिक्चर
  • म्यूजिक ऑन: प्रवेश लाल ऑफिसियल

‘मनमोहनी’ फिल्म की डिटेल्स

नीलम गिरी की फिल्म ‘मनमोहनी’ को रवींद्र सिंह ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन राज कुमार ने किया है. कहानी सभा वर्मा ने लिखी है, जबकि संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है. फिल्म की एडिटिंग अजय सिंह ने संभाली और गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं.

कहानी एक लड़की मनमोहनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता मुरली प्रसाद, एक साधारण मूर्तिकार, के साथ रहती है. जब कुछ लोग बड़ी रकम देकर उनकी दिवंगत पत्नी की याद में बनाई गई मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो पिता इसे बेचने से मना कर देते हैं. इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाती है.

इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए मनमोहनी को अपनी इज्जत तक कुर्बान करनी पड़ती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और पिता की मौत हो जाती है. यह फिल्म समाज की सच्चाइयों, मजबूरियों और एक बेटी के दर्दभरे संघर्ष को उजागर करती है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का रोमांटिक सॉन्ग ‘सुगी के प्रणवा’ आउट, आस्था सिंह की सादगी और रोमांटिक एक्सप्रेशन ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >