Manoj Tiwari Navratri Special Song 2026: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मनोज तिवारी का नया भक्ति गीत ‘ममता की छांव’ रिलीज हो गया है. यह गीत मां दुर्गा और जन्म देने वाली मां के निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है. गाने में दिखाया गया है कि एक मां अपने बच्चे को जन्म देने से लेकर जीवन के हर पल में वह उसके साथ रहती है. मां अपने बच्चे के हर सुख हर दुख में उसका साथ नहीं छोड़ती है. गाने में मनोज तिवारी यह प्रार्थना करते नजर आते हैं कि हर सुबह उनकी आंख खुलते ही उन्हें अपनी मां का चेहरा देखने को मिले, जिन्होंने उन्हें इस दुनिया में जीने लायक बनाया.
म्यूजिक और टीम ने मिलकर बनाया खास गीत
इस भक्ति गीत को मृदुल भक्ति टीवी पर रिलीज किया गया है. मनोज तिवारी ने न सिर्फ इसे गाया ही नहीं है, बल्कि गाने को मिलकर गीतकार डी ब्रूक के साथ लिखा भी है. वहीं, इस गाने का संगीत वीके बीट्स ने तैयार किया है. गीत को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, “ममता भी तू, शक्ति भी तू, मां भी तू, जगदंबा भी तू. यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस बेटे की है जिसके लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया है. इस भावनाओं से भरे गीत को जरूर सुनें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें.”
गाने का वीडियो यहां देखें
गाने पर आए ये कमेंट्स
सॉन्ग पर एक यूजर @SiddharthaMishra01 ने कमेंट कर लिखा, ये सिर्फ गाना नहीं, एक जीवन गाथा है. संघर्ष, मां का आशीर्वाद और सफलता की कहानी. यूजर @DBrookOfficial ने लिखा, कितनी शांत आवाज है… दिल को सुकून मिल गया. @anupampathak8857 यूजर ने लिखा, बहुत ही सुंदर गीत है मनोज तिवारी मृदुल भैया आप, गीत गाते, रहिए दर्शक लोग को हमेशा इंतजार रहता है, आपके, गायकी,का, जय माता दी. यूजर @dhananjaytiwari4083 ने लिखा, जय माता दी. बहुत अच्छा देवी भजन सुने में लागल राउर तिवारी जी. यूजर @tridhasingh_7347 ने लिखा, बहुत ही सुंदर. जय माता दी.
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
