SKD Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक और दमदार गाना रिलीज हो चुका है. एसकेडी राज और गोल्डी यादव की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘रंगदारी’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है. गाने में कोयला माफिया की दुनिया, दबंग अंदाज और शानदार म्यूजिक का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है. अपने दमदार बोल, जोशीले संगीत और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति की बदौलत यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका लेकर आया है ‘कोयला माफिया’, जिसे दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है. इस गाने को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एसकेडी राज और गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमित आशिक ने लिखे हैं. गाने का शानदार संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है और मिक्सिंग का काम जीतू शर्मा ने किया है. वीडियो में पलक अपने आकर्षक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. गाने का निर्देशन करण पांडेय ने किया है, वहीं ऋषि आरडीएक्स की कोरियोग्राफी ने वीडियो को और भी शानदार बना दिया है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण ब्रदर मंतोष यादव (संकारी) ने किया है, जबकि डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी विक्की यादव और विकास यादव ने संभाली है. SKD Raj Official के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना अपने दमदार म्यूजिक, बेहतरीन वीडियो और जोशीले अंदाज की वजह से दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
SKD राज का करियर
भोजपुरी संगीत जगत में एसकेडी राज ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके कई गाने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं. ‘राज कईल चाहतानी’, ‘जिला रंगदार’, ‘Gangster हई’ और ‘कलकतवे जा के बसलऽ’ जैसे गानों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है. इन गीतों में एसकेडी राज का दमदार अंदाज, देसी स्वैग और जोशीली गायकी दर्शकों को काफी पसंद आई. खासकर युवाओं के बीच उनके रंगदारी और स्टाइल वाले गानों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि एसकेडी राज के नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और रिलीज होते ही उन्हें भरपूर प्यार मिलता है.
यह भी पढ़ें: प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘मां’ रिलीज, मां-बेटे के रिश्ते की भावुक कहानी कर देगी आंखें नम
