Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया होली धमाका ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ रिलीज, शिवांगी राजा की खूबसूरती ने फैंस का दिल चुराया

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस शिवांगी राजा की खूबसूरती और शिकायतों के साथ बने म्यूजीक वीडियो ने बढ़ाया फैंस का क्रेज.

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Rangwa Lahangwa Me Lagal: खुशी कक्कड़ ने फिर एक बार अपने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. उनका नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ आज, 20 जनवरी 2026 को Jagriti Records यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. गाने का म्यूजिक वीडियो जितना रंगीन है, उतना ही फनी और एंटरटेनिंग भी. वीडियो में शिवांगी राजा नजर आ रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशन से सभी का ध्यान खींच रही हैं. चलिए इसकी खासियत और इसे बनाने वाली टीम के बारे में जानते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

रंगों से परेशान हुईं शिवांगी राजा

वीडियो की कहानी में खुशी कक्कड़ की आवाज में शिवांगी राजा सुबह से ही रंगों के कारण परेशान दिखती हैं. वह बताती हैं कि उनके लहंगे में रंग लग गया है और छूट नहीं रहा. इसके साथ ही उनका डांस और म्यूजिक वीडियो का सेटअप आपको होली के लिए पूरी तरह एक्साइटेड कर देगा. गाने की बीट्स और बोल इतने मजेदार हैं कि आप खुद को झूमते हुए पाएंगे.

शिवांगी राजा गुलाबी और पीली साड़ी में दिखाई दे रही हैं. उनके डांस मूव्स, चेहरे पर रंग और एक्सप्रेशन वीडियो का हाइलाइट हैं. इस गाने की टीम ने म्यूजिक, वीडियो और सेटिंग में कमाल का काम किया है, जो इसे देखने लायक बनाता है.

यूजर्स के रिएक्शन

रिलीज होते ही फैंस ने गाने को भरपूर प्यार दिया है. यूट्यूब कमेंट्स और सोशल मीडिया पर लोग शिवांगी राजा की खूबसूरती और उनके डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं.

‘रंगवा लहंगवा में लागल’ टीम डिटेल्स

  • सिंगर: खुशी कक्कड़
  • फीचर: शिवांगी राजा
  • गीत: मुकेश मिश्रा
  • संगीत: विक्की वोक्स
  • वीडियो डायरेक्टर: हनी पांडे
  • डीओपी: पंकज सोनी
  • निर्माता: अनुप कुमार सिंह
  • डिजिटल हेड: विक्की यादव

‘रंगवा लहंगवा में लागल’ गाना होली के त्योहार पर धूम मचाने के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो तुरंत यूट्यूब पर जाकर इसे देखें और होली के रंगों का मजा लें.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Film: गले में रंग-बिरंगी सजावट और हाथ में माइक, नई फिल्म ‘DJ खेसारी’ का फर्स्ट लुक आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >