Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया रंगदारी गाना 'जानु प्रमाणु' हुआ रिलीज, एक्ट्रेस ने जबरदस्त लुक से जीता फैंस का दिल

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का लेटेस्ट ट्रैक 'जानु प्रमाणु' रिलीज होने के साथ ही सुर्खियों में आ गया है. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कहती है. सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का लेटेस्ट ट्रैक ‘जानु प्रमाणु’ रिलीज हो गया है. खुशी का ये रंगदारी सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में देसी बीट्स और पावरफुल म्यूजिक इसे खास बना रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही है. खुशी की दमदार आवाज और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस सॉन्ग को पावरफुल ट्रैक बना रहे हैं.

‘जानु प्रमाणु’ का वीडियो

रंगदार बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है एक्ट्रेस

खुशी कक्कर का नया गाना ‘जानु प्रमाणु’ काफी मजेदार सॉन्ग है. इसमें एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहती है कि वह बहुत रंगदार है और किसी में दम नहीं कि उसके सामने खड़ हो जाए. वह प्यार से कहती है कि उसका जानु किसी परमाणु बम से कम नहीं है. एक्ट्रेस कहती है कि वह उससे शादी करना चाहती है. वह अपने बॉयफ्रेंड का ठाठ देखकर इतराती है. वह बताती है कि वह इतना बड़ा रंगदार है कि सब उससे डरते हैं.

जानिए पूरे सॉन्ग के बारे में यहां

  • सिंगर- खुशी कक्कर
  • लिरिक्स- अर्जुन शर्मा
  • म्यूजिक- टिंकू तूफानी केशरी
  • मिक्सिंग- टिंकू तूफानी केशरी
  • वीडियो डायरेक्टर- आशीष पार्क
  • पोस्टर डिजाइन- निवास भाई जीएफएक्स

खुशी कक्कर का ‘समोसा चटनी’ गाना

इससे पहले खुशी कक्कर का भोजपुरी सॉन्ग ‘समोसा चटनी’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग में एक्ट्रेस सोना सिंह अपने पति से समोसा चटनी खाने की फरमाइश करती है. वह कहती है कि अपने पति से कहती है कि अगर उन्होंने समोसा नहीं लाया तो वह उनसे बात नहीं करेगी. पति और पत्नी की प्यारी भरी बातें सॉन्ग में दिखाई गई है. इसके अलावा उनका सॉन्ग ‘जोड़ा नईखे जान के’ भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. सॉन्ग में एंजेल राधा नजर आई थी. सॉन्ग में राधा कहती है कि उसके पति से थाना वाले भी डरते हैं और किसी की हिम्मत नहीं कि कोई उनके सामने खड़े हो जाए.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ मचा रहा धमाल, एंजेल राधा का धमाकेदार डांस, कुशल यादव बने दबंग पति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >