खुशी कक्कड़ का गाना ‘बवाल होई जिला में’ आउट, सौम्या पांडेय के ठुमकों ने मचाया बवाल

khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया धमाकेदार गाना ‘बवाल होई जिला में’ रिलीज हो गया है. वहीं वीडियो में सौम्या पांडेय और साहिल झा की जोड़ी नजर आ रही है.

khushi kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाली खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने के साथ वापस आ गई हैं. उनका नया ट्रैक ‘बवाल होई जिला में’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. इस गाने को ARS म्यूजिक एंटरटेन्मेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने में दिखा सौम्या पांडेय का देसी अंदाज

इस गाने के वीडियो में मशहूर एक्ट्रेस सौम्या पांडेय और साहिल झा की जोड़ी नजर आ रही है. सौम्या पांडेय ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स और देसी अंदाज से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. वहीं साहिल झा के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने का म्यूजिक और डांस स्टेप्स इतने शानदार हैं कि यह शादियों और पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है. सीन में एक्ट्रेस का अंदाज बेहद निराला और मजेदार है. वह अपने ऑन-स्क्रीन पति (साहिल झा) से बड़े ही नखरे के साथ कहती हैं कि सारे गांव, जिले और ससुराल वालों को बुला लो सजन. आगे कहती हैं कि जब वह तैयार होकर निकलेंगी, तो पूरे नीले-पीले रंग-बिरंगे माहौल के बीच जिले में बवाल होगा. इतना ही नहीं, सौम्या खुद को कैटरीना बताते हुए अपनी खूबसूरती की जमकर तारीफ करती हैं, जिसे सुनकर उनके पति मुस्कुराने लगते हैं.

गाने का वीडियो

फैंस के बीच बढ़ी खुशी कक्कड़ की लोकप्रियता

खुशी कक्कड़ की आवाज में एक अलग ही जादू है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचता है. इस गाने को सफल बनाने में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. गाने के बोल गौतम राय काला नाग ने लिखे हैं, जो काफी कैची हैं. वहीं इसका बेहतरीन म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने मिलकर किया है, जिन्होंने गाने को एक ग्रैंड लुक दिया है. इस गाने को प्रोड्यूस अनिल कुमार ने किया है और इसकी परिकल्पना साहिल यादव की है.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ 440 मिलियन व्यूज पार, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >