Akansha Puri संग जिम वर्कआउट वाले वीडियो पर हंगामा होने पर खेसारी लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब लोगों को…

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का एक जिम वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो पर खूब हंगामा भी मचा था. अब इसपर खेसारी ने रिएक्ट किया है.

Khesari Lal Yadav And Akansha Puri Gym Workout Video: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें खेसारी और आकांक्षा जिम में एक साथ वर्कआउट करते दिखे थे. जिस तरह से दोनों लटककर साथ में एक्सरसाइज कर रहे थे, उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. वीडियो पर कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया. अब इसपर खेसारी ने रिएक्ट किया है.

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात

खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह आकांक्षा पुरी के साथ जिम वाले वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहते हैं, मेरा और आकांक्षा पुरी जी का एक ट्रेनिंग वीडियो सामने आया था. सबने देखा होगा. सबको लगता है कि ये बहुत ही अश्लील है. मुझे तो वह मेरा जिम का काम लग रहा था. मैंने तो उसके हिसाब से किया. अब लोगों को गलत लगता है तो मेरा क्या. फिर एक्टर मजाकिया अंदाज में बोलते हैं, ‘हम संतोष पागल ना हईं.’

आकांक्षा और खेसारी के इस गाने को 1 मिलियन मिले व्यूज

‘बिग बॉस’ फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ 9 सितंबर को रिलीज हुआ था. इस गाने पर अबतक 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. ये गाना फिल्म ‘राजाराम’ का है और इस मूवी से एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रही है. ‘चुम्मा चुम्मा’ सॉन्ग में खेसारी और आकांक्षा की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है. आकांक्षा के पास अग्नि परीक्षा करके एक और मूवी है. बता दें कि खेसारी ने कई जबरदस्त फिल्में की है, जिसमें साजन चले ससुराल, जान तेरे नाम, दिल ले गई ओढ़िनया वाली, नागिन, लहू के दो रंग, दूध का कर्ज, प्यार झुकता नहीं शामिल है.

Also read: Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी की धड़कनें बढ़ा रहीं डिंपल सिंह, अभी बतिया बा ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, लाखों ने देखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >