खेसारी लाल ट्रैक ‘पियवा नचानिया लेके’ रिलीज, लाल साड़ी में नाराज दिखी रानी

Khesari Lal yadav Piyawa Nachaniya Leke Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘पियवा नचानिया लेके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. अब फैंस इस गाने को सुन अपना दिल खोल रिएक्शन दे रहे हैं.

Khesari Lal yadav Piyawa Nachaniya Leke Song: भोजपुरी गानों का क्रेज ऐसा है कि नया गाना आते ही फैंस उसे सुनने के लिए टूट पड़ते हैं. इस बीच खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना ‘पियवा नचानिया लेके’ रिलीज हुआ है, जिसने आते ही माहौल बना दिया है. गाने के वीडियो में ट्रेंडिंग स्टार और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी जी नजर आती हैं, जिसमें देवर-भाभी के बीच की बातचीत को बहुत ही प्यारे अंदाज में दिखाया गया है.

एक्ट्रेस रानी का अपने पिया संग तकरार

गाने में खेसारी लाल यादव की एंट्री बड़ी मजेदार तरीके से होती है. वह साइकिल चलाते हुए आते हैं, जबकि उनकी ऑन-स्क्रीन भाभी बनीं (रानी जी) लाल साड़ी में नाराज होकर बैठी नजर आती हैं. एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं. इसके बाद खेसारी उनसे कहते हैं कि आपको परेशान देखकर मेरे दिल में भी दर्द उठता है, तभी रानी जी शिकायत करते हुए कहती हैं कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि उनके पिया किसी नचनिया के साथ सोए हुए थे. इस पर खेसारी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि हो सकता है तुमने भी पहले कुछ किया हो, तभी तुम्हारे सैंया का मन बदल गया होगा. पूरे गाने में खेसारी और उनकी भाभी की बातचीत देखने को मिलता है.

गाने का वीडिया

गाने के पीछे की टीम

इस गाने के बोल शुभ दयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अनुराग राजा ने दिया है. म्यूजिक कंपोजिशन आदर्श सिंह का है, जिसने गाने को और भी कैची बना दिया है. वीडियो में खेसारी का मजेदार अंदाज और रानी जी की अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. गाने का वीडियो पवन पाल के निर्देशन में बना है और इसे श्रेष्ठ फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है और फैंस कमेंट में इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘सिंगल खटियवा’ गाना हुआ रिलीज, ब्लैक साड़ी में पारुल ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >