Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: साल के शुरुआत में खेसारी का नया गाना ‘बुलबुल’ रिलीज, लहंगा-चोली में नीलम गिरी ने ढाया कहर

Khesari Lal New Bhojpuri Song Bulbul: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बुलबुल’ रिलीज हो गया है. ट्रेंडिंग स्टार और नीलम गिरी का ये गाना रिलीज के साथ ही धमाल मचाने लगा. आइए सॉन्ग के बारे में आपको बताते हैं.

Khesari Lal New Bhojpuri Song Bulbul: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का न्यू ईयर सॉन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सॉन्ग को दर्शकों ने पसंद किया और वीडियो में एक्ट्रेस रिया सरधना के जबरदस्त डांस मूव्स दिखे. गाना अभी इंटरनेट पर चल ही रहा था और इस बीच ट्रेंडिंग स्टार का नया सॉन्ग ‘बुलबुल’ आज 2 जनवरी को रिलीज हो गया है. सॉन्ग में खेसारी के साथ नीलम गिरी की केमिस्ट्री कमाल लग रही है. सॉन्ग के बारे में बताते हैं.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बुलबुल’

नीलम गिरी पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव

नये साल पर खेसारी लाल यादव का नया धमाका. खेसारी का न्यू सॉन्ग ‘बुलबुल’ यूट्यूब चैनल सुर म्यूजिक पर अपलोड हुआ है. सॉन्ग में खेसारी, नीलम गिरी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. दोनों के बीच प्यार, नजदीकियां और मस्ती के पल दिखाए गए हैं. गाना रोमांस से भरा हुआ है जिसमें खेसारी और नीलम के बीच प्यार भरी छेड़छाड़ को खूबसूरती तरीके से दिखाया गया है. सॉन्ग का म्यूजिक और दोनों के डांस मूव्स इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं. नीली लहंगा चोली में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही है और उनकी अदाएं फैंस को दिल जीत लेगी.

‘बुलबुल’ सॉन्ग के बारे में

  • गाना:- बुलबुल
  • गायक:-खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
  • गीत:-छोटू यादव
  • संगीत:-आर्या शर्मा
  • मिक्स मास्टर: जीतू शर्मा
  • रचना:-रौशन सिंह
  • डी आई:-रोहित सिंह
  • फीचर:-नीलम गिरी
  • कोरियोग्राफर:- एमके गुप्ता

मूवी:- अग्निपरीक्षा

  • निर्माता :- सुरिंदर यादव
  • निर्देशक:- लाल बाबू पंडित
  • लेखक:-राकेश त्रिपाठी
  • डीओपी:- आर आर प्रिंस
  • फिल्म संपादक:-जितेंद्र जित्तू
  • लाइन प्रोड्यूसर:-सुमित यादव, अमरेंद्र सिंह राजपूत
  • लाइट:- पिंटू
  • प्रोडक्शन:-अमरजीत दास
  • मार्केटिंग :- अनुराग शर्मा
  • मार्केटिंग हेड: विजय यादव
  • क्रिएटिव हेड: महेंद्र यादव

सॉन्ग पर यूजर्स के क्या कर रहे कमेंट

एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह क्या गाना है. एक यूजर ने लिखा, साल की शुरुआत हो तो ऐसी हो. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया के फैंस के लिए सरप्राइज है ये गाना.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का न्यू ईयर स्पेशल सॉन्ग ‘आग लगइबू का’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >