Khesari Lal Yadav New Song: ‘खुश रख माई’ रिलीज के साथ खेसारी लाल यादव ने दी नवरात्रि की भक्ति भेंट, एक दिन में बटोरे 2 मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया नवरात्रि गीत ‘खुश रख माई’ रिलीज हुआ और महज 1 दिन में गाने ने 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. कविता यादव संग गाए इस देवी गीत में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है.

Khesari Lal Yadav New Song: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है और इस मौके पर पूरे देश में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल बन चुका है. भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस अवसर पर नया देवी गीत रिलीज किया है, जिसका नाम है ‘खुश रख माई’. गाने के रिलीज होते ही यह तेजी से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लोकप्रिय हो रहा है. गाने ने महज 1 दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी बटोर लिए हैं. आइए डिटेल्स बताते हैं.

‘खुश रख माई’ गाने की खासियत

यह भक्ति गीत 20 सितंबर को रिलीज किया गया और खेसारी लाल यादव ने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भक्ति और विश्वास से सजा ये गीत. ‘Khush Rakh Maai’ अब सुनिए पूरे दिल से.” इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं, जो मां दुर्गा से भक्तों के दुख हरने और सुख-शांति देने की प्रार्थना करती दिख रही हैं.

म्यूजिक और टीम

इस गीत को खेसारी लाल यादव के साथ कविता यादव ने गाया है. इसके बोल और कंपोजर हैं अभिषेक भोजपुरिया, जबकि मोनू सिन्हा ने म्यूजिक दिया है. गाने के डायरेक्टर पवन पाल हैं और कोरियोग्राफी कुलदीप विशाखा ने की है. गाना T-Series Hamaar Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.

पिछले दिनों आया था ‘तू ही हवा पानी बारू हो’

इससे पहले खेसारी लाल यादव ने देवी गीत ‘तू ही हवा पानी बारू हो’ रिलीज किया था, जिसमें मां विंध्यवासिनी की स्तुति की गई है. इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आई थीं. इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया. उस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे थे और आवाज खुद खेसारी ने दी थी.

यह भी पढ़े: Aamrapali Dubey ने अक्षरा सिंह से गहरी दोस्ती टूटने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जिस दिन पवन जी शादी करने जा रहे थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >