एक ही OTT प्लेटफॉर्म पर Khesari Lal Yadav की रोमांटिक फिल्मों का परफेक्ट कलेक्शन, घर बैठे स्ट्रीम करें

Khesari Lal Yadav Romantic Movies on OTT: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की रोमांटिक फिल्में अब OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. जानिए कौन-कौन सी फिल्में आप घर बैठे देख सकते हैं और कहां स्ट्रीम हो रही हैं.

Khesari Lal Yadav Romantic Movies on OTT: अगर आपको खेसारी लाल यादव की भोजपुरी रोमांटिक और पारिवारिक फिल्में देखने का मन है तो अब आपको अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से ZEE5 पर देख सकते हैं. इन फिल्मों में रोमांस, ड्रामा, परिवार और मनोरंजन का बेहतरीन मेल है. आइए, जानते हैं इन फिल्मों की कहानी.

Khoon Bhari Hamaar Maang

यह एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है. कहानी गांव में होने वाले अन्याय, संघर्ष और खून-खराबे पर आधारित है. और और लाल यादव का किरदार अपने परिवार और अपने लोगों के लिए न्याय पाने और बदला लेने में पूरी मेहनत करता है. फिल्म में रोमांचक एक्शन सीन्स और ड्रामेटिक मोड़ दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.

Balam Ji Love You

यह फिल्म एक गांव के युवक बलम और उसकी प्रेमिका गंगा की प्यारी कहानी है. बलम को अपने प्यार को पाने के लिए कई चुनौतियों और अड़चनों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में हंसी -मजाक, रोमांस और थोड़ी ड्रामा की भरपूर मात्रा है.

Dulhin Ganga Paar Ke

यह फिल्म पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा का शानदार उदाहरण है. कहानी गांव की एक लड़की और उसके पति के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. गलतफहमियां और पारिवारिक दबाव उनके जीवन में चुनौतियां लाती हैं. खेसारी लाल यादव का किरदार इन समस्याओं को सुलझाने, प्यार की रक्षा करने और परिवार को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाता है. फिल्म में रोमांस, पारिवारिक भावना और हल्की-फुल्की कॉमेडी का अच्छा मेल है.

Jaan Tere Naam

यह फिल्म पूरी तरह से प्यार और भावनाओं से भरी हुई है. खेसारी अपने प्यार के लिए कई मुश्किलों और संघर्षों से गुजरता है. कहानी में प्रेम, विश्वासघात, पारिवारिक मतभेद और सच्चे प्यार की जीत को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Saj Ke Sawar Ke सुनकर मजा आया? तो फिल्म ‘मुकद्दर’ ऑनलाइन स्ट्रीम करें और कहानी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >